- Hindi News
- National
- Ranchi News Radio Khanchi Will Get Life Donation To The Extinct Tribal Languages
रेडियो खांची से विलुप्त हो रही जनजातीय भाषाओं को जीवन दान मिलेगा
रांची यूनिवर्सिटी की कम्यूनिटी रेडियो खांची एफएम 90.4 का प्रसारण अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार से शुरू हुआ। राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन से ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसके साथ ही आरयू के कुलगीत जय जय जय रांची गुरुकुल जय... की आवाज 15 किलोमीटर रेडियस में गूंजने लगी। इसके बाद रेडियो खांची का स्लोगन हम सबका रेडियो... रेडियो खांची.. की गूंज फिजां में तैर गई। इसके बाद राज्यपाल ने रेडियो के माध्यम से कहा खांची का टैग लाइन-हम सबका रेडियो, समाज के प्रति अपनापन को दर्शाता है। यह स्टूडेंट्स को सामाजिक और अनुशासनिक तौर पर मजबूत करते हुए उनके व्यक्तित्व को भी निखारेगा। कहा कि खांची के माध्यम से विलुप्त जनजाति भाषाओं को जीवनदान मिलेगा। वहीं प्रचलित भाषाओं को भी समृद्धि मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है, रेडियो खांची सभी का पसंदीदा चैनल बनेगा। इसके लिए वीसी व प्रोवीसी की टीम को बधाई। बताते चलें कि रेडियो का एंटीना 30 मीटर ऊंचा है। मौके पर वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय, प्रोवीसी डॉ. कामिनी कुमार, सीसीडीसी डॉ. गिरजा शंकर शाहदेव, रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी, एमपीईएच डायरेक्टर प्रो. अशोक कुमार सिंह, रेडियो खांची डायरेक्टर डॉ. आनंद कुमार ठाकुर, डॉ. सुशील अंकन, आशुतोष द्विवेदी, निरंजन कुमार समेत अन्य थे।
जर्नलिज्म छात्रों के स्किल का होगा आकलन
राजभवन में ऑनलाइन उद्घाटन के बाद वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने राज्यपाल के निर्देश पर मोरहाबादी के बेसिक साइंस भवन स्थित रेडियो खांची के शिलापट का अनावरण किया। वीसी अपनी टीम के साथ रेडियो स्टूडियो में बैठकर जानकारी ली। वीसी ने कहा कि रेडियो खांची के माध्यम से जर्नलिज्म के छात्र-छात्राओं के स्किल का आकलन कर सकेंगे। उन्होंने रेडियो खांची के डायरेक्टर डॉ. आनंद ठाकुर समेत पूरी टीम को बधाई दी।
रांची गुरुकुल जय-जय, रांची गुरुकुल जय...
रेडियो खांची के स्थापित होने पर विवि की खास एक्टिविटी की जानकारी घर बैठे मिल जाएगी। रजिस्ट्रेशन से लेकर एग्जाम फॉर्म जमा करने समेत अन्य एकेडमिक कार्यक्रम की सूचनाएं तत्काल मिल जाएंगी। सभी एक्टिविटी का प्रचार-प्रसार बेहतर हो सकेगा। रेडियो स्थापित होने से आरयू के स्टूडेंट्स को बेहतर प्लेटफार्म मिल जाएगा।
स्टूडेंट्स-फैकल्टी को यह होगा लाभ
आरयू का ऊंचाइयों की ओर बढ़ा एक और कदम : वीसी
वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने शुभकामना संदेश में कहा कि 1960 में स्थापित आरयू 60 वर्ष का हो गया है। इस दौरान कई ऊंचाइयों को छुआ। 90.4 एफएम रेडियो खांची इस दिशा में बढ़ाया गया एक और कदम है। सरकार के सहयोग से यहां तक का सफर पूरा हुआ। वीसी ने कहा कि इस रेडियो के माध्यम से स्टूडेंट्स को कैंपस में होने वाली सभी तरह की एक्टिविटी की जानकारी रेडियो के माध्यम से तत्काल मिल जाएगी। विषय विशेषज्ञों का रेडियो के माध्यम से लेक्चर का प्रसारण किया जाएगा।
राजभवन से रांची विश्वविद्यालय के रेडियो खांची का उद््घाटन करतीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू।