पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा के 20 से ज्यादा नेताओं पर रेप के आरोप, इनका नाम बलात्कार जनता पार्टी होना चाहिए- कांग्रेस सांसद कमलनाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा विधायक का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को कहा अब भाजपा का नाम भारतीय बलात्कार पार्टी रख देना चाहिए। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि दुष्कर्म के दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाना चाहिए। 

 

 

 

कमलनाथ बोले- जनता को अब सोचने की जरूरत
- कमलनाथ ने कहा, "मैंने कहीं पढ़ा है कि भाजपा के 20 नेता ऐसे हैं जिन पर दुष्कर्म के आरोप हैं, ये जनता को सोचना चाहिए कि इसका नाम बदलकर बलात्कार जनता पार्टी रखना चाहिए।"

- कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा,  "भाजपा के नारों को देश की जनता अब यूं कहती है...   मेक इन इंडिया- रेप इन इंडिया,   बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ- बेटी छिपाओ,  बलात्कारियो से बचाओ...   देश बदल रहा है-  बेटियों के साथ रोज रेप हो रहा है... स्टार्ट अप इंडिया- रोज ब्रेक हो रही बहन-बेटियां...  अबकी बार -नारी की इज्जत रोज हो रही तार-तार।"

 

राहुल ने कहा- बेटियों को इंसाफ दिलाएं मोदी
- राहुल गांधी ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा,  "2016 में देश में 19,675 नाबालिगों से साथ रेप हुआ। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर प्रधानमंत्री मोदी देश की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हैं तो इन केसों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर दोषियों को सजा दिलाएं।"

 

राहुल ने निकाला था कैंडल मार्च
- कठुआ में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी और उन्नाव में दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में राहुल ने 13 अप्रैल को इंडिया गेट पर आधी रात को कैंडल मार्च निकाला था।
- इस प्रदर्शन में प्रियंका वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए थे। 
- राहुल ने कहा था, "यह मार्च राजनीति करने के लिए नहीं है, यह देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों को रोकने के लिए है। सरकार ऐसे मामलों में कुछ नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाओं को बचाने के लिए तुरंत काम शुरू करना चाहिए।"

 

उन्नाव मामले में भाजपा विधायक आरोपी
- माखी गांव की एक युवती ने आरोप लगाया कि पिछले साल 4 जून को उसके साथ स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने दुष्कर्म किया था। उसने विधायक और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। हाल ही में 8 अप्रैल को पीड़िता ने परिवार समेत मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था।। 
- 9 अप्रैल को पीड़िता के पिता की उन्नाव जेल में मौत हो गई। इस मामले में विधायक कुलदीप के भाई अतुल पर उनके साथ मारपीट करने और झूठा केस दायर करवाने का आरोप लगा। 
- मामले में माखी थाने के एसओ समेत 6 कॉन्स्टेबल पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। 14 अप्रैल को लखनऊ से विधायक कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

 

कठुआ में 8 साल की बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या
- पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, कठुआ में जनवरी में 8 साल की बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।
- हाल ही में पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है। दो पुलिसकर्मियों समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...