पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोदी ने बैंकों का पैसा नीरव की जेब में डाला, किसानों का नहीं 15 अमीरों का कर्ज किया माफ: अमेठी दौरे पर बोले राहुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमेठी.  देश के 8 राज्यों में जारी नकदी संकट पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमला बोला। मंगलवार को यहांं राहुल ने कहा कि इस सरकार ने देश के बैंकिंग सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश के हालात खराब हैं। प्रधानमंत्री ने अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन देश एक बार फिर कतारों में खड़ा है। क्या इन्हीं अच्छे दिनों की बात की जा रही थी। राहुल ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है, अगर हमें 15 मिनट संसद में भाषण देने के लिए मिल जाएं तो प्रधानमंत्री हमारे सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। बता दें कि मौजूदा नकदी संकट को केंद्र सरकार ने अस्थायी बताया है। 

 

राहुल ने पूछा किसके अच्छे दिन आए हैं? 
- राहुल गांधी ने कहा- "सरकार ने बैंकिंग सिस्टम को बर्बाद कर दिया। नीरव मोदी 30 हजार करोड़ लेकर भाग गया, लेकिन मोदी ने इस पर कुछ नहीं कहा। मोदी ने जनता की जेब से 500 और 1000 का नोट निकालकर नीरव मोदी की जेब में डाल दिया।"

 

देश का चौकीदार एक शब्द नहीं कहता

 - राहुल गांधी जगदीशपुर विधानसभा के ब्लॉक शुकुलबाजार के जैनबगंज में किसान चौपाल में कहा कि मोदी ने आपको नोटबंदी के दौरान लाइन में खड़ा कर दिया। आपके जेब से पैसा निकाला और बैंकों के अंदर डाल दिया और फिर बैंक के अंदर से निकाल कर नीरव मोदी के जेब में डाल दिया।

- "नीरव मोदी पैसे लेकर लंदन भाग गया, लेकिन मोदी जी ने क्या किया? देश का चौकीदार एक शब्द नहीं कहता। नीरव मोदी के बारे में क्योंकि नीरव मोदी और नरेंद्र मोदी एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। एक छोटा मोदी है और एक बड़ा मोदी। 

 

राहुल ने  कहा- समझो अब नोटबंदी का फरेब
- राहुल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा- 

समझो अब नोटबंदी का फरेब, 
आपका पैसा निरव मोदी की जेब॥ 
मोदीजी की क्या ‘माल्या’ माया,  
नोटबंदी का आतंक दोबारा छाया॥ 
देश के ATM सब फिर से खाली, 
बैंकों की क्या हालत कर डाली॥ 

 

राहुल ने छात्रा के सवाल पर कहा था, मोदीजी से पूछिए 

- राहुल गांधी सोमवार को अमेठी के एक स्कूल में पहुंचे थे। इस दौरान एक छात्रा ने उनसे पूछा-  “सरकार कानून तो बनाती है। मगर वह सही से उन्हें गावों में लागू नहीं कर पाती है?" 

- राहुल गांधी ने इस सवाल के जवाब में कहा-  "यह आप मोदी जी से पूछिए। मेरी सरकार नहीं है, जब हमारी सरकार होगी, तब हमसे पूछना।" 

 

 

 

खबरें और भी हैं...