पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुखी कार्यकर्ताओं को देख राहुल दे गए नेताओं को मंत्र- ये सब खुश तो बनेगी आपकी सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर.   छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताआें ने पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताआें को मजबूत बनाने आैर उनकी जिम्मेदारी बढ़ाने की कसरत शुरू कर दी है। दो दिन के दौरे पर आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी आैर संगठन की मजबूती के लिए इन कार्यकर्ताआें की उपयोगिता को महत्व देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पार्टी नेताआें के साथ हुई बातचीत में स्पष्ट किया कि आपको सत्ता तक यही कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। उन्होंने पार्टी के दिग्गज नेताआें को एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी करने के लिए भी कहा है। राहुल ने ढाई महीने के भीतर सभी 90 फीसदी विधानसभाओं के प्रत्याशियों की सूची मांगी है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आए राहुल गांधी ने पूरे दो दिन छत्तीसगढ़ में बिताए। उन्होंने प्रदेश के चार संभागों के 25 बड़ी विधानसभाओं की सीमाआें पर अपना कार्यक्रम किया। इस दौरान राहुल गांधी का पूरा फोकस पार्टी से जुड़े निचले स्तर के कार्यकर्ता ही रहे। चाहे वह राजधानी रायपुर में पंचायती राज सम्मेलन के माध्यम से पंच, सरपंचों आैर जिला, जनपद के पदाधिकारियों से मुलाकात हो या फिर बिलासपुर आैर दुर्ग में बूथ लेवल के कार्यकर्ताआें के साथ बातचीत हो। 


महत्व न मिलने से दुखी दिखे कार्यकर्ता
बिलासपुर आैर दुर्ग के बूथ स्तर के कार्यकर्ताआें का दर्द भी राहुल गांधी के सामने आया। कुछ लोगों ने कहा कि निचले स्तर के कार्यकर्ताआें को पार्टी लेवल पर बड़े नेता महत्व नहीं देते। इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो काम पार्टी को उठाने के लिए आप कर सकते हैं, वो पार्टी के ऊपर बैठा नेता बिल्कुल नहीं कर सकता।

जल्द शुरू की जाएगी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया  
कांग्रेस अध्यक्ष ने 15 अगस्त के पहले 90 फीसदी विधानसभा सीटों के उम्मीद्वार घोषित करने की बात कही है। इसके बाद से पीसीसी ने अपनी तैयारी एक-दो दिन में ही शुरू करने की बात कही है। क्योंकि अभी तक ब्लाक से जिला, आैर जिले प्रदेश तक दावेदारों की सूची आती थी। यह सूची प्रदेश चुनाव समिति द्वारा अंतिम रूप देकर केन्द्रीय चुनाव समिति के पास भेजी जाती है, जहां से नामों की सूची चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के पास जाती है।  15 अगस्त को सिर्फ ढाई महीने रह गए हैं, इस लिहाज से पीसीसी भी जल्द सभी विधानसभा सीटों से दावेदारों की सूची जुटाएगी। 

 

 

राहुल ने पॉजीटिव रहने की दी सीख 
नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताआें को महत्व देने की बात कही है। कार्यकर्ताआें को जिम्मेदारी देने आैर उसके बूथ की पूरी जानकारी लेने कहा गया है। 

 

सभी कार्यकर्ताआें तक पहुंचेंगे
पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बताया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताआें तक पहुंच बनाने के लिए सभी जगह संकल्प शिविर का आयोजन करेंगे।  दावेदारों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
 

 

 

 

खबरें और भी हैं...