पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर राहुल गांधी के मंदसौर आने की अटकलें तेज, कई कांग्रेसी नेताओं ने दिए संकेत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। मप्र के मंदसौर में एक साल पहले 6 जून को किसान गोलीकांड के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आने की अटकलें तेज हो गई हैं। गोलीकांड की बसरी पर एक किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी के पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी इसकी कोई पुख्ता सूचना नहीं है। उधर प्रशासन के पास भी अब तक ऐसी कोई जानकारी नहीं पहुंची है।

 

 

जीतू पटवारी से लेकर दिग्विजय सिंह ने दिए संकेत

- हाल ही में मंदसौर दौरे पर गए जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह ने मंदसौर में काफी वक्त गुजारा था। इस दौरान उन्होंने किसानों पर चली गोली की निंदा करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला था। 6 जून को किसान सम्मेलन में शामिल होने की बात पर उन्होंने राहुल गांधी के आने के भी संकेत दिए थे। इसके अलावा स्थानीय नेता भी राहुल गांधी के आने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं। उधर, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रशासन की अनुमति के बाद तय हो जाएगा कि सभा में कौन-कौन शामिल हो रहा है। यदि जिला प्रशासन से स्वीकृति मिल जाती है तो राहुल गांधी, कमलनाथ सहित कई बड़े कांग्रेसी नेता इसमें शामिल हो सकते हैं।

 

6 जून 2017 को हुआ था गोलीकांड

- मंदसौर गोलीकांड 6 जून 2017 को हुआ था। उसके तीन दिन पहले 3 जून से किसानों ने फसल का सही दाम नहीं मिलने सहित कई मुद्दों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया था। 6 जून को भीड़ ने उग्र रूप ले लिया था, जिसका असर प्रदेशभर में देखने को मिला था। भीड़ ने घटना के दिन मंदसौर के पिपलिया मंडी थाने का घेराव और पथराव के साथ लोहे और लाठियों से तोड़फोड़ की थी। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने गोली चलाई थी, जिसमें अाधा दर्जन से ज्यादा लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना से कई दुकानों और मकानों को भारी क्षति हुई थी। वहीं कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गय था।

खबरें और भी हैं...