पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सरगुजा से मिशन 2018 का बिगुल फूंकेंगे। वे 24 अप्रैल को सीतापुर में आमसभा लेने के बाद रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित पंचायती राज संगठन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के 25 साल होने के उपलक्ष्य में चार राज्यों का संयुक्त कार्यक्रम रायपुर में होने जा रहा है। इसमें वे पंचायती राज संगठन, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका के पार्षद, अध्यक्ष, महापौर को विधानसभा चुनाव में जीत के टिप्स भी देंगे। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत ने वरिष्ठ नेताओं के साथ रविवार को राहुल का दौरे की रुपरेखा बनी।
- भूपेश बघेल ने बताया कि राहुल गांधी 24 अप्रैल की सुबह रायपुर आकर और सीतापुर जायेंगे। वहां लौटकर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें मध्यप्रदेश, उड़ीसा और झारखंड पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
- बघेल ने बताया कि संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन व अन्य पदाधिकारी 20 तारीख को रायपुर पहुंच जाएंगे। बघेल ने बताया कि राहुल 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा को होगा फायदा: कौशिक
- राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे से भाजपा को हर बार फायदा हुआ है इस बार भी होगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए पीसीसी के नेताओं पर भी निशाना साधा।
- कौशिक ने कहा कि भाजपा को फायदा इसलिए होता है क्योंकि कांग्रेस के नेता आपस में लड़ते हैं। पिछली बार बस्तर में राहुल गांधी का दौरा हुआ था, आज माहौल भाजपा के पक्ष में है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सरगुजा दौरा हो रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.