पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंटीवी रियलिटी शो \'बिग बॉस-8\' की प्रतियोगी डिंपी की मुलाक़ात हुई राहुल महाजन से.
दरअसल, शो के प्रतियोगियों ने अपने क़रीबी दोस्तों के लिए \'बिग बॉस\' हाउस के अंदर ही एक पार्टी रखी थी.
शो के प्रतियोगी गौतम ने राहुल महाजन को पार्टी का न्यौता दिया.
पार्टी में डिंपी एक वेट्रेस की भूमिका निभा रही थीं.
राहुल को जब उन्होंने जूस ऑफ़र किया, तो उन्होंने हंसते हुए पूछा, \"कहीं इसमें ज़हर तो नहीं मिला.\"
राहुल ने डिंपी से कहा कि वह उन्हें \'बिग बॉस\' में देखकर खुश हैं और \'वह अच्छा खेल रही हैं\'.
शो से राहुल के जाने के बाद डिंपी भावुक होकर रोने लगीं.
शादीसाल 2009 में राहुल महाजन ने टीवी रियलिटी शो \'स्वयंवर\' में डिंपी से शादी रचाई थी.
लेकिन शादी के बाद डिंपी ने राहुल पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप लगाए थे.
मई 2014 में दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्ज़ी लगाई थी.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.