पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • \'कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा सकती है\'

\'कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा सकती है\'

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को मतभेद भुलाकर एकजुट होने और मिलकर विधानसभा चुनावों की तैयारी करने को कहा है.

पश्चिम बंगाल और केरल में आगामी चुनावों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा \"कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई एम) कांग्रेस को नहीं हरा सकती, केवल कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा सकती है.\"

इस पर सोशल मीडिया में लोग अलग-अलग तरह की टिप्पणियां आ रही हैं.

ट्विटर पर रमेश श्रीवत्स कहते हैं, \"केरल में केवल कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा सकती है. और बाकी जगहों पर ऐसा लगता है कि कांग्रेस ही बाक़ी बचे कांग्रेस को हरा सकती है.\"

अंशुल सक्सेना कहते हैं, \"मैं राहुल गांधी से सहमत हूं हमने 2014 लोकसभा चुनावों में यह देखा कि कांग्रेस के लोगों ने ही कांग्रेस को हरा दिया.\"

अजीश मोहन लिखते हैं \"ठीक कहता हूं, केरल में कांग्रेस के लिए हार केवल राहुल गांधी ही ला सकते हैं.\"

अघिल नायर इन टिप्पणियों से सहमत नहीं. उनका कहना है \"भारत में केवल कांंग्रेस ही धर्मनिरपेक्षता को बचा सकती है.\"

केरल में इसी साल मार्च-अप्रैल में विधान सभा चुनाव हो सकते हैं. कांग्रेस के नेतृत्व में यूडीएफ चुनावों में उतरेगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

खबरें और भी हैं...