पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। शहर के दो स्पा सेंटर में रविवार रात 8:30 बजे पुलिस की दो टीमों ने छापा मारा। यहां से पूर्वोत्तर भारत की 11 लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजर भी पकड़े गए। पुलिस जब प्वाइंटर के इशारे में मौके पर पहुंची तो एक युवती युवती आपत्तिजनक हालत में थी। पुलिस ने इस मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत कार्रवाई की है।
- सीएसपी कृष्णा पटेल ने बताया कि कलर्स मॉल में दी-याज स्पा और पचपेड़ीनाका में फ्रेगरेंस स्पा में लड़कों की भीड़ रहने की शिकायतें मिल रही थीं। दी-याज में असम, सिक्किम और हिमाचल की 5 युवतियां मिलीं। उनके साथ मैनेजर लुकेश पटेल भी था।
- इस सेंटर में अलग-अलग चेंबर बने हुए हैं। ठीक इसी समय दूसरी पुलिस टीम ने फ्रेगरेंस में छापा मारा तो वहां भी असम, मिजोरम और सिक्किम की 6 लड़कियां मिलीं। वहां के मैनेजर बनमाली सोनी को हिरासत में लिया है।
- अफसरों के मुताबिक छापे में दोनों सेंटरों से आपत्तिजनक सामान मिला है। दोनों ही सेंटरों ने संबंधित थाने में इन युवतियों का सत्यापन नहीं करवाया था।
- पुलिस ने सभी के परिजनों को कार्रवाई की सूचना दी है। स्पा सेंटरों के मालिकों को भी थाने बुलाया है, लेकिन अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
फोटो/ वीडियो : विंदेश श्रीवास्तव
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.