पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुजफ्फरपुर(बिहार)। जिला समेत सूबे भर के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों समेत आमलोग भी यह जानने की कोशिश में हैं कि तीन दिनों से स्पेशल विजिलेंस टीम एसएसपी आवास में क्या कर रही है? इन तीन दिनों में मुजफ्फरपुर के निलंबित एसएसपी विवेक कुमार व स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) के एसपी अरुण शर्मा व एसपी अमर सिंह एक बार भी सिकंदरपुर स्थित एसएसपी कोठी से बाहर नहीं निकले। गुरुवार को भी टीम के पटना लौटने की कम संभावना है।
- जब तक विवेक कुमार के ससुराल में छापेमारी की कार्रवाई चलती रहेगी, तब तक टीम यहां एसएसपी आवास में जमी रहेगी।
- सूत्रों का कहना है कि बुधवार को दो लॉकरों से मिले 18 लाख कैश व 1.65 करोड़ एफडी के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा- ससुर जानते होंगे।
- उधर, अभी चार और लॉकरों की तलाशी होनी है। लॉकर की तलाशी व पूछताछ तक टीम आवास में ही जमी रहेगी।
- 58 घंटे से चल रही पूछताछ व अन्य प्रक्रिया के बीच बुधवार की रात 10 बजे यूपी से एक करीबी रिश्तेदार प्रोफेसर जब मिलने पहुंचे तो विवेक कुमार थोड़ा भावुक हो गए।
- विजिलेंस टीम ने प्रोफेसर से काफी पूछताछ के बाद अंदर ले जाकर उनसे मिलवाया। मंगलवार की रात एसवीयू के अधिकारियों ने बारी-बारी से दो-दो घंटे के लिए रेस्ट किया।
- बुधवार की सुबह से रात तक कई बार कुछ-कुछ समय के लिए पूछताछ हुई।
गंभीर लापरवाही से संबंधित आवेदन देख टीम ने उसके संबंध में भी की पूछताछ
- कोठी पर कई थानाध्यक्षों व अन्य अधिकारियों के खिलाफ 50 से ज्यादा शिकायत पत्र देख कर एसवीयू के एसपी ने उनके संबंध में भी एसएसपी विवेक कुमार से पूछताछ की।
- कई गंभीर आरोपों से संबंधित आवेदन वैसे ही कोठी में पड़े मिले, जिन पर जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए थी।
- टीम में शामिल अधिकारियों को एसएसपी ने कहा- ज्यादातर आवेदनों को जांच के लिए भेज दिया जाता था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.