- Hindi News
- National
- Muri News Raids At Several Places In The Northern Area Of Silli Regarding Illegal Liquor
अवैध शराब को लेकर सिल्ली के उत्तरी क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी
सिल्ली थाना क्षेत्र के रामपुर और लोसेरा गांव में सिल्ली पुलिस द्वारा छापेमारी कर अवैध तरीके से चलाये जा रहे अवैध देशी शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा तीन गावों में दो सौ किलोग्राम अवैध महुआ शराब को जब्त कर तहस नहस भी कर दिया। शराब बनाने वालों को पुलिस की भनक लग चुकी थी वे सभी भागने मे सफल रहे। धंधे में लिप्त शराब कारोबारियों का मनोबल पुलिस पकड़ से दूर होने के कारण काफी उँचा हो गया था। उनकी मनमानी से ग्रामीण भी काफी त्रस्त थे। छापेमारी अभियान के मौके पर थाना प्रभारी बीरेन्द्र पासवान, समीर भगत, मुकेश कुमार तथा दर्जनों जवान शामिल थे।