पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकरियर डेस्क। रेलवे में 90 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। सबसे ज्यादा करीब 62 हजार पद ग्रुप डी लेवल के लिए हैं। बाकी के पद टेक्नीशियन और असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) से भरे जाएंगे।
इस एग्जाम में सबसे महत्वपूर्ण स्टेज होगा सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट। इस टेस्ट में
90 मिनट में 100 सवाल पूछे जाएंगे। ये सवाल मैथ्स, रिजनिंग, जनरल साइंस और जनरल नॉलेज से संबंधित होंगे।
रिजनिंग है सबसे बड़ी प्रॉब्लम :
हर कॉम्पिटिटिव एग्जाम में रिजनिंग के कुछ सवाल होते हैं। रिजनिंग के सवाल कैंडिडेट की कम समय में तर्क करने की क्षमता परखने के लिए रखे जाते हैं। रिजनिंग के सवाल वैसे काफी मुश्किल होते हैं, लेकिन कुछ टिप्स के जरिए इस स्किल को बढ़ाया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं रिजनिंग स्किल बढ़ाने की 5 टिप्स :
1.इसमें प्रैक्टिस मायने रखती है। पिछले सालों के कई पेपर सॉल्व करें। इससे आपको पैटर्न के बारे में पता चल सकेगा। ध्यान रखें कि रिजनिंग में कुछ लिमिटेड पैटर्न के सवाल ही आते हैं। आपको उन पैटर्न को एक्सप्लोर करना होगा।
2.अलग-अलग पैटर्न के कुछ नोट्स बनाएं। एक-एक पैटर्न के 50-50 सवाल उन नोट्स में लिखकर उनकी प्रैक्टिस करें। इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।
3.रिजनिंग में कई सवाल इंग्लिश के अल्फाबेट्स से जुड़े होते हैं। कौन-सा अल्फाबेट किस क्रम में रहता है, यह मुंह जुबानी होना चाहिए , जैसे E - पांचवें नंबर पर, J- दसवें नंबर पर, Y-25वें नंबर पर आदि।
4.जब आप सारे पैटर्न के सवाल हल करने में कंफर्टेबल हो जाएं तो इसके बाद स्पीड के साथ मुकाबला करने को तैयार हो जाएं। पहले जो सवाल आप दो मिनट में करते थे, अब उसका टाइम घटाने का प्रयास करें।
5.एग्जाम में कभी भी सभी सवाल अटैम्प्ट करने का प्रयास नहीं करें। कोशिश इस बात की करें कि जो भी सवाल सॉल्व करें, वे एक्यूरेट हों। क्योंकि सभी सवालों को सॉल्व करने की कोशिश में गलती के चांस बढ़ जाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.