पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवडोदरा | शादी के निमंत्रण पत्र अथवा बर्ड डे पार्टी के निमंत्रण पत्र पर स्थल का नाम रेलवे स्टेशन लिखा हो तो उसे पढ़कर चौंकें नहीं, क्योंकि रेलवे ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया को किराए पर देने का निर्णय लिया है। वडोदरा डिवीजन के रेलवे प्लेटफॉर्म किराए पर दिए जाएंगे। मुख्य उद्देश्य आय बढ़ाना...
रेल मंत्रालय द्वारा शादी-ब्याह, रिसेप्शन, बर्ड-डे पार्टी, एग्जीबिशन जैसे कार्यक्रमों के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म को किराए पर देने का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेन न होने पर खाली पड़े प्लेटफॉर्म से आय पैदा करना है। प्लेटफॉर्म किराए पर लेने के लिए अर्जी वडोदरा डिवीजन के प्रताप नगर के कॉमर्शियल विभाग में देनी होगी। पिछले साल अगस्त में इस योजना की घोषणा की गई थी।
ये स्टेशन देंगे किराए पर
वडोदरा में मकरपुरा, विश्वामित्री, बाजवा और अंकलेश्वर, गोधरा रेलवे स्टेशन किराए पर दिया जाएगा। इसके अलावा वडोदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं.-6 को देने पर विचार किया जा रहा है। रेलवे के नियम के अनुसार तीन घंटे तक जिस प्लेटफॉर्म पर ट्रेन न आती हो उसे किराए पर दिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.