पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khalari News Railways Run Bulldozers At Shops Near Hendegir Railway Station

हेन्देगीर रेलवे स्टेशन के पास की दुकानों पर रेलवे ने चलाया बुलडोजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_पिपरवार | सीआईसी रेलखंड के हेन्देगीर स्टेशन परिसर में 20 वर्षों से दुकान चला कर आजीविका चला रहे 25 स्थानीय दुकानदारों की दुकान को रेलवे प्रशासन द्वारा गुरुवार को बुलडोजर लगा कर ध्वस्त कर दिया गया। जिससे संबंधित दुकानदारों के उपर रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। रेलवे प्रशासन ने गुरुवार की सुबह रेलवे पुलिस बल के साथ बुलडोजर ले कर स्टेशन परिसर पहुंचे। और सभी दुकानों को तोड़ दिया गया। जिसके कारण दुकानदारों अपने आप को असहाय महशुस.कर रहे है। प्रभावित दुकानदारों ने बताया कि रेलवे द्वारा नोटिस दे कर बताया गया है कि स्टेशन परिसर में सुंदरीकरण का काम होना है कह कर हमलोगों को हटाया गया है। जिससे हमलोगों के बीच रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है जिससे हम सभी मायूस है। इधर ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को भी अब चाय पानी की नसीब नहीं हो रहा है, पूरे दिन भर नाश्ता पानी के लिए भटकते नजर आए।*photocaption*
खबरें और भी हैं...