बारिश और हवा ने बढ़ाई किसानों की चिंता
_photocaption_मोहाली | शनिवार को सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। कभी हल्की बंूदाबांदी हुई तो कभी तेज बारिश हुई। बीच-बीच में मौसम करवट बदलता रहा और धूप भी खिलती रही। पूरा दिन मौसम बदलता रहा। बारिश और हवा के कारण ठंड भी हुई और तापमान 6 डिग्री तक नीचे गिर गया। वहीं, बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि हवा और तीन दिन से हो रही बारिश ने गेहूं की फसल को बिछा दिया है। *photocaption*