पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाब में कई जगहों पर धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी, आज भी बारिश के आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर.  सूबे में मंगलवार देर रात कई इलाकों में धूलभरी आंधी चली। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी मौसम में ये बदलाव आ रहा है। हालांकि, इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

 

 

 मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना

पंजाब के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन तूफान जैसी आशंका नहीं है। कुछ जगहों को छोड़कर फिलहाल 21 मई तक मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। पारा 40 के करीब पहुंचेगा। 

 

खबरें और भी हैं...