पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। राजधानी में शनिवार दोपहर बाद से अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ ही अंधड़ चला तो कई इलाके अंधेरे में डूब गए। कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। इसके बाद बादलों की तेज गरज के साथ जमकर बादल बरसने लगे। हालांकि कहीं से नुकसान की सूचना अभी नहीं है। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भी ऐसा मौसम रहने का अलर्ट जारी कर दिया है।
- रायपुर में दो दिन से मौसम की आंख मिचौली का खेल जारी है। दोपहर को तेज धूप के बाद देर शाम बारिश होने का दौर चल रहा है। एक ओर ये मौसम फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है, वहीं गर्मी से परेशान लोगों को निजात मिली है।
- शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद अगले दिन शनिवार सुबह फिर तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दिनभर गर्मी से परेशान लोगों को अचानक बदले हुए मौसम ने राहत दी। रायपुर में आई हवा दोपहर करीब 3 बजे के आसपास अंधड़ के रूप में दाखिल हुई। अंधड़ से शहर की सड़कों पर निकले लोग फंस गए। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।
- राजधानी में शाम 6 बजे से ब्लैक आउट जैसे हालात हो गए। दरअसल अंधड़ आते ही बिजली कंपनी ने कुछ हिस्से में बिजली सप्लाई रोक दी। वहीं मौसम के कारण भी अंधेरा छा गया।
- मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भी रायपुर में बादल होने और बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही गरज और चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
- बदले हुए मौसम के चलते शाम और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.