पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Players Of Rajashthan Royals Started Dancing After Dhoni Hits Six For Chennai's Victory In IPL 2018

धोनी के सिक्स और चेन्नई की जीत पर जश्न मनानी लगी राजस्थान रॉयल्स की टीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुणे. आईपीएल के 56वें मैच में चेन्नई ने पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में चेन्नई की जीत के दौरान एक ऐसा मोमेंट सामने आया, जिसे देखकर फैन्स भी हैरान रह गए। चेन्नई जैसे ही ये मैच जीती, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे चीख पड़े और पूरी टीम जश्न मनाने लगी। टीम ऐसे जश्न मना रही थी, मानो कि उन्होंने ही ये मैच जीत लिया हो। चेन्नई की जीत पर राजस्थान के जश्न की वजह था प्लेऑफ टिकट...

 

- राजस्थान रॉयल्स की निगाहें चेन्नई और पंजाब के मैच पर टिकी थी। क्योंकि पंजाब अगर जीत जाता तो राजस्थान कम प्वाइंट्स की वजह से प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाता। लेकिन पंजाब के हारते ही राजस्थान को प्लेऑफ का टिकट मिल गया। राजस्थान रॉयल्स टीम होटल से ही मैच पर नजर गड़ाए थी। जैसे ही धोनी ने छक्का जड़ा राजस्थान का जश्न शुरू हो गया।

 

खुद शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें अजिंक्य रहाणे सहित कई राजस्थान के प्लेयर्स जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। ये लीग मैच का आखिरी मुकाबला था और इसी से फैसला होना था कि कौन सी टीम चौथे नंबर पर होगी।

खबरें और भी हैं...