पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. 16 अप्रैल का दिन राजस्थान पुलिस का स्थापना दिवस है। सीएम वसुंधरा राजे ने ट्विटर पर पूरी राजस्थान पुलिस फोर्स को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर DainikBhaskar.com अपने रीडर्स को राजस्थान कैडर की दबंग IPS अफसर के बारे में बता रहा। नीना सिंह अपने तेजतर्रार दिमाग से NRHM स्कैम को बेपर्दा कर चुकी हैं। यही नहीं, वो डॉन छोटा राजन और शीना बोरा मर्डर जैसे मुश्किल केस हैंडल कर रही हैं।
- 1989 बैच की आईपीएस अफसर नीना सिंह मूलतः पटना की रहने वाली हैं। 1989 में यूपीएससी एग्जाम क्रैक करने के बाद उन्हें मणिपुर कैडर मिला था। शादी के बाद इन्हें राजस्थान कैडर मिला।
- पटना वुमन्स कॉलेज से ग्रैजुएशन के बाद इन्होंने दिल्ली के जेएनयू से मास्टर्स किया था। उसके बाद एक और मास्टर्स डिग्री के लिए ये यूके की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी गईं।
- नीना के हसबैंड रोहित सिंह राजस्थान के सीनियर IAS ऑफिसर हैं।
- नीना ने राजस्थान के स्टेट महिला कमिशन में बतौर मेंबर सेक्रेटरी काम किया है। उनके तेजतर्रार रवैये से प्रभावित होकर सीबीआई डायरेक्टर अनिल सिंह ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।
- बतौर सीबीआई ऑफिसर नीना ने उत्तर प्रदेश के एनआरएचएम स्कैम का पर्दाफाश किया था।
- उनके अचीवमेंट्स देखते हुए साल 2015 में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिष्ठित पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाली वो राजस्थान कैडर की पहली महिला IPS थीं।
- नीना सिंह देश के सबसे मुश्किल केस हैंडल कर चुकी हैं। प्रेजेंट में वो डॉन छोटा राजन का केस हैंडल कर रही हैं।
- इसके अलावा शीना बोरा मर्डर केस भी इनके पास है।
- नीना सिंह वही आईपीएस हैं जिन्होंने अक्टूबर 2015 में 10 हजार करोड़ के NRHM स्कैम की पूछताछ के लिए अपनी टीम के साथ मायावती के घर पहुंची थीं। उसी के बाद इस केस में चार्जशीट दाखिल हुई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.