पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजस्थान हाईकोर्ट ने सिविल जजों के लिए आयोजित की preliminary भर्ती परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। ये एग्ज़ाम 25 मार्च 2018 को हुआ था। जिस भी छात्र ने ये परीक्षा दी थी वो अब अपना रिज़ल्ट देख सकेंगे। लिखित परीक्षा के लिए मिले रोल नंबर के ज़रिए अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट देख पाएंगे। नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप अपना रिज़ल्ट जान सकते हैं।
ऐसे देखें रिज़ल्ट
http://hcraj.nic.in/recruitment/rhc.examcell.2018.314.pdf इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप अपना रिज़ल्ट आसानी से जान पाएंगे। लिंक पर जैसे ही क्लिक होगा। रिज़ल्ट का पेज ओपन हो जाएगा और परीक्षा परिणाम आपके सामने होगा। अपने रोल का मिलान कर रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि परीक्षा में मिले अंक अभी छात्र नहीं देख पाएंगे।
आपको बता दे कि राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जजों के खाली पड़े 35 पदों को भरने के लिए परीक्षा 25 मार्च को हुई थी जिसके बाद से ही परीक्षार्थियों को अपने रिज़ल्ट का इंतज़ार था। और अब रिज़ल्ट जारी किया जा चुका है जो ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।
यहाँ चेक करें रिजल्ट
अब मुख्य परीक्षा की करें तैयारी
Preliminary परीक्षा के बाद अब मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। जिसके लिए चुने गए परीक्षार्थियों को और भी मेहनत करनी होगी। मुख्य परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों क शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.