पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने को लेकर राज्य सरकार की ओर से कमेटी गठित करने के विरोध में प्रदेश की न्यायिक राजधानी जोधपुर के वकील आंदोलन की राह पर है। हाईकोर्ट की एक और बेंच स्थापित करने की कोशिशों के खिलाफ सोमवार को जोधपुर में वकीलों के दोनों संगठनों हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन एवं लाॅयर्स एसोसिएशन ने सोमवार को संयुक्त रूप से न्यायिक कार्यों के बहिष्कार किया। वकीलों की एक दिवसीय हड़ताल के कारण शहर की अदालतों का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। इस कारण कर रहे है हड़ताल…
- उदयपुर में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे वकीलों से आश्वासन देते हुए सरकार ने विधि मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत की अगुवाई में एक समिति गठित कर दी है। इसके चलते जोधपुर में वकील उद्वेलित हैं। इसके विरोध में हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी एवं लाॅयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने संयुक्त बयान जारी कर एक दिन की हड़ताल की घोषणा की। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर उदयपुर के लिए गठित कमेटी को तत्काल भंग करने की मांग की गई।
- हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन एवं लाॅयर्स एसोसिएशन के अध्यक्षों की अगुवाई में रविवार को वकीलों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने केन्द्रीय विधि राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी एवं केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत से भी मुलाकात कर उदयपुर में बेंच की मांग का विरोध जताया। वकीलों का कहना था कि राजस्थान के एकीकरण के समय जोधपुर न्यायिक राजधानी है। उदयपुर में देवस्थान विभाग, आबकारी और खनन विभाग के मुख्यालय हैं। इसी प्रकार बीकानेर में शिक्षा विभाग और अजमेर में राजस्व मण्डल के मुख्यालय तय किए गए थे। ऐसे में अब हाईकोर्ट के टुकड़े करने की मांग बेमानी और अतार्किक है। वकीलों ने जयपुर बेंच के खिलाफ जोधपुर में करीब 40 साल स चल रहे विरोध का हवाला देते हुए हाईकोर्ट को मारवाड़ का अधिकार बताया और उदयपुर की मांग को सिरे से खारिज करने की आवश्यकता जताई।
- दोनों एसोसिएशन के अध्यक्षों ने बताया कि हाईकोर्ट को बचाने के लिए सोमवार से जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनसे समर्थन मांगा जाएगा। साथ ही राज्य एवं केन्द्र सरकार को वस्तुस्थिति से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
सभी फोटो एल देव जांगिड़
अगली स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.