पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News 420 Years Old Alwar Style Painting Of Mughal Ruler Jahangir Playing Holi For The First Time In Bhaskar

पहली बार भास्कर में-मुगल शासक जहांगीर की होली खेलते हुए 420 साल पुरानी अलवर शैली की पेंटिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक





19वीं सदी की यह पेटिग जिसमें होली
के दृश्य को दर्शाया गया है


इसे आपने आज तक नहीं देखा, क्योकि यह संग्रहालय के मालखाने में कैद है

अलवर| संग्रहालय अाने वाले पर्यटकाें के लिए कागज पर पानी के रंग से बने अलवर शैली के 19वीं शताब्दी के राधाकृष्ण के हाेली के चित्र भी अाकर्षण के केंद्र हैं। इसमें हाेली पर केंद्रित 420 साल पुराना एक चित्र भी है, जिसमें महिलाअाें के साथ हाेली खेलते हुए मुगल शासक जहांगीर हैं। यह चित्र अभी संग्रहालय में जगह नहीं हाेने के कारण मालखाने में रखा है। एक चित्र में कृष्ण राधा काे गुलाल लगाते हुए दर्शाया गया है। इसमें सखियां गुलाल फेंकती हुई व सारंगी बजाती दिखाई हैं। 19वीं शताब्दी में अलवर अाैर बीकानेरी शैली में बनी बारहमासा चित्रावली पर्यटकाें के लिए देखने के लिए प्रदर्शित की हुई है। इसमें फाल्गुन मास काे हाेली के चित्र के माध्यम से बताया गया है। इसमें लाेग एक दूसरे के साथ हाेली खेल रहे हैं। बारहमास के चित्र उसी परंपरा के अंग हैं। इनका अाधार ब्रजभाषा का काव्य साहित्य है। कवियाें ने प्रत्येक महीने की विशेषताअाें का वर्णन करते हुए लाेकजीवन काे चित्रित किया है ताे कहीं नायक नायिका की विरह वेदना के सहारे प्रकृति चित्रण किया है। हिंदी साहित्य में रीतिकालीन कवि केशवदास का बारहमास सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस पर अाधारित राजस्थानी व पहाड़ी शैली में चित्रावलियां बनी हैं।

क्या है अलवर की चित्रकला शैली

यह शैली चित्रकारी की मुगल तथा जयपुर शैली का मेल है। जब औरंगजेब ने दरबार से कलाकारों को भगाना शुरु किया तो दिल्ली छोड़ने वाले कलाकारों का प्रथम दल अलवर में आ टिका। क्योंकि यही निकटतम जगह थी। तत्कालीन राजपूत राजाओं ने उन्हें शरण दी। इस तरह अलवर शैली में मुगल व राजपूती वैभव का मेल आया। स्क्रोल व हाथी-दाँत की पट्टियों पर चित्र बने। हरे व नीले रंग का ज्यादा प्रयोग हुआ। नायिका बाल बांधे होती थी। शिव-कृष्ण और मुगल शासकों पर चित्र बने।

अलवर. राधा कृष्ण सखियाें के साथ हाेली खेलते हुए।

अलवर. अपने बगीचे में हाेली खेलते मुगल शासक जहांगीर।
खबरें और भी हैं...