पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शानदार जीत से भास्कर सेमीफाइनल में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेस प्रीमियर लीग : दैनिक भास्कर ने फर्स्ट इंडिया रेड को 8 विकेट से हराया

जयपुर | मैन ऑफ द मैच अजय सिंह शेखावत (65*) और सतीश कुमावत (56) की ताबड़तोड़ पारियों से दैनिक भास्कर ने प्रेस प्रीमियर लीग में फर्स्ट इंडिया रेड पर धमाकेदार जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को खेले गए मैच में दैनिक भास्कर ने फर्स्ट इंडिया रेड को 8 विकेट से हराया। फर्स्ट इंडिया रेड ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए। सचिन ने 76 रन बनाए। उन्होंने 53 गेंदों की पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया। दैनिक भास्कर के महेश शर्मा ने 2 और कमलेश कुमावत व राजेश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दैनिक भास्कर टीम ने मात्र 11.1 ओवर में 2 विकेट पर 164 रन बना मैच जीत लिया। अजय और सतीश ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 86 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दी। सतीश ने 23 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं अजय ने 32 गेंदों पर 11 चौके जमाए। मनोज राठौड़ ने 28 रन बनाए। आकाश खंडेलवाल शून्य पर नाबाद रहे।
खबरें और भी हैं...