- Hindi News
- National
- Didwana News Rajasthan News Blood Was Not In Didwana Blood Bank Camp Organized On Request 85 Units Of Blood Collected
डीडवाना ब्लड बैंक में नहीं था ब्लड, आग्रह पर शिविर का आयोजन, 85 यूनिट रक्त संग्रहित
देशवाली एज्यूकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में डीडवाना ब्लड बैंक में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 85 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। डीडवाना ब्लड बैंक के अमरीश माथुर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से डीडवाना ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने के कारण नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर लगाने का आग्रह किया गया था। जिस पर सोसायटी द्वारा रविवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद अशरफ व पूर्व अध्यक्ष अहसान खींची ने बताया कि जीवन बचाने के लिए खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। दुर्घटना, रक्त स्राव, प्रसव काल और ऑपरेशन आदि भी शामिल हैं, जिनके कारण अत्यधिक खून बह सकता है और इस समय पर उन लोगों को खून की आवश्यकता पड़ती है। स्वस्थ लोगों द्वारा किए गए रक्तदान से प्राप्त रक्त का उपयोग जरूरतमंद लोगों को खून चढ़ाने के लिए किया जाता है। इस मौके पर सलीम खां पठान, बाबू खां बेगाना, जमील कोटवाल, अब्दुल रहीम, शकील, नवाज शरीफ, हाकम अली, जुनेद, इमरान सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान डीडवाना ब्लड बैंक के डॉ. हेमंत सिंह, अमरीश माथुर, असगर अली, सहीराम, मंजू, सफी मोहम्मद, कैलाश, महेश, गोविंद, शीतल, धनराज की टीम ने संग्रह किया।
डीडवाना. बांगड़ चिकित्सालय में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए।