पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nohar News Rajasthan News Construction Work Of Maharishi Gautam Bhavan Started In Nohar

नोहर में महर्षि गौतम भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नोहर| गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा महर्षि गौतम भवन के निर्माण का कार्य यहां वार्ड एक दुर्गा कॉलोनी में विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। समाज के अध्यक्ष शिवचंद जोशी ने बताया कि इस स्थान पर एक शानदार भवन का निर्माण किया जाएगा, जो आने वाले समय में ना केवल समाज के बल्कि अन्य समाज के लोगों के धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग करने हेतु काम में लाया जा सकेगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह भवन सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और इसका समस्त खर्च गुर्जर गौड़ समाज के द्वारा वहन किया जाएगा। इस अवसर पर लालचंद व्यास, वेदप्रकाश शर्मा, राजेंद्र कुमार, राजेश जोशी, पवन व्यास, पूर्णराम, द्वारका प्रसाद, राजन शर्मा, पप्पू साखी, राधाकृष्ण सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...