पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bamanwas News Rajasthan News Encroachment In Raupravi Of Bhitoli Memorandum Submitted To Tehsildar

भीटोली के राउप्रावि में अतिक्रमण, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्रामीणों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर बुधवार को भीटोली के ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय के खेल मैदान को खाली कराने की गुहार की। ज्ञापन देने आए ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालय में खेल मैदान के लिए खसरा नं. 63 रकबा 1.40 हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया था। जिस पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण की गई विद्यालय की जगह पर ग्रामीणों ने लकडिय़ां इत्यादि डाल कर एवं भेड़ बकरियों को बांध दिया है। जिससे विद्यालय के आसपास गंदगी का आलम बना रहता है, वहीं बारिश के दिनों में तो वहां गंदा पानी एवं कीचड़ जमा हो जाता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा कई बार मना करने के बावजूद ये लोग नहीं मानते हंै। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से विद्यालय भूमि का सीमाज्ञान करवाकर अतिक्रमण की गई जमीन खाली कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...