- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Festival Of Colors Celebrated By Dancing Non And Dandiya On The Beat Of Chang
चंग की थाप पर गैर और डांडिया नृत्य कर मनाया रंगों का त्योहार
होली के अवसर पर जिले भर में रंग और गुलाल उड़ा। होली के मौके पर विभिन्न समाजों की गेर निकाली गई और डांडिया नृत्य भी किया गया। लोगों ने चंग की थाप पर नृत्य किया और फाग के गीत गाए। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर शुभकामनाएं दी। मंदिरों में भी लोग भगवान के दर्शन करने पहुंचे और भगवान के साथ होली खेली। सोमवार को लोगों ने होलिका दहन किया और अपने और परिवार के लिए खुशहाली की कामना की। होली के मौके पर नवजात की ढूंढ निकालने का भी रिवाज है। शहर में लोगों ने ख्याल गायन किया।
डेह| कस्बा में भोमिया जी ग्वाड़ में गैर नृत्य व होली स्नेह मिलन एवं फाग उत्सव का आयोजन हुआ। गांव की गैरियों की टोली ने नृत्य व चंग एवं डीजे की मधुर धुनों के साथ फाग गीतों की प्रस्तुतियां दी। होली के अवसार पर इस दौरान गांव के नुकलाराम गोरा, मुलाराम फरङोदा, पुखराज रेवाङ, तेजाराम बासठ, महादेव दन्तुसलिया, हीराराम गोदारा, पूनमचंद सोनी, चांद खां तेली, सीताराम गौरा आदि इस आयोजन में भाग लिया।
मूंडवा| कस्बे सहित क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निकटवर्ती ग्राम ईनाणा में होली पर्व पर डांडिया नृत्य, होलिका दहन एवं होली उखाड़ने की परंपरा देखने के लिए ग्रामीण उमड़े। होलिका दहन से पूर्व मुगदर उठाने की प्रतियोगिता हुई।
इस प्रतियोगिता में 90 किलो का पत्थर (मुगदर) को एक हाथ से उठाना होता है। इस प्रतियोगिता में पिछले कई सालों से ईनाणा निवासी सुरेश ईनाणिया ही जीतते आ रहे हैं। प्रतियोगिता के साथ बुजुर्ग तेजा गायन व बगड़ावत का गायन भी करते हैं।
विधि-विधान वैदिक मंत्रों के साथ बुजुर्गों ने होलिका दहन करवाया
सोयला| होली का त्यौहार उत्साह से मनाया गया। विधि-विधान वैदिक मंत्रों के साथ बुजुर्गों ने होलिका दहन करवाया वहीं दूसरे दिन सुबह होली के रामा सामा का दौर देर रात तक चलता रहा।
रोल| रोल ग्राम में होली का पर्व उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा-अर्चना के बाद होली का दहन किया गया। दूसरे दिन सभी ने रामा श्यामा कर बधाइयां दी। खरिण्डा हनुमान मन्दिर के पास डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। कई लोगों ने स्वांग करते हुए ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया।
कुचेरा| कुचेरा के छोटा बाजार सब्जी मंडी में युवाओं ने धुलंडी पर्व के मौके पर कपड़ा फाड़ होली का आयोजन किया। युवाओं ने एक दूसरे को सुखी गुलाल लगाकर एक दूसरे के कपड़े फाडे। वही शहर में जगह- जगह गैर नृत्य का आयोजन कर युवाओं ने डीजे की धुनों पर थिरकते हुए होली खेली। मंगलवार दिन भर रामा श्यामा का दौर चलता रहा।
कुचेरा| रंगों का त्योहार होली पर शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया गया। शहर के बाजार, सेवगो का बास, छोटा बाजार सब्जी मंडी, बंशीवाला मन्दिर, मेन बाजार, अस्तल चौक, मिर्धा कॉलोनी खासी रौनक देखने को मिली। कुचेरा क्षेत्र के रूपाथल, बोड़वा, अडवड, ढेहरी में गैर नृत्य का आयोजन हुआ।
कुचेरा
नागौर. हाेली पर्व पर लोढा के चौक में डांडिया गैर खेलते हुए।
गोगेलाव| गांव में होली पर्व भाईचारा सद्भावना के साथ मनाया गया। मुख्य तालाब के पास होलिका दहन किया गया जिसमें काफी मात्रा में गांव के गणमान्य नागरिक ढोल के साथ नाचते गाते होली दहन करने पहुंचे। होली दहन के बाद मुकदर उठाना, कुश्ती, कबड्डी आदि प्रतियोगिता हुई। इसके बाद चंग की थाप के साथ लोगों ने नृत्य किया। इस अवसर पर गिरधारी सिंह, गंगा सिंह, भरत महाराज, दिनेश गोदारा, लक्ष्मण मांगू सिंह, सुमेर सिंह, मुकेश भाटी, शैतान राम प्रजापत, महेंद्र सिंह नवलाराम जागू, प्रेम सिंह, किशोर महेंद्र मेघवाल मौजूद रहे।
मूण्डवा| प्रेम सौहार्द्र व भाईचारे का अनुपम महापर्व होली मंगलवार को मूंडवा सहित आसपास के क्षेत्रों में लोक प्रचलित परम्पराओं के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। हरसुखराम लटियाल ने बताया कि होली के दूसरे दिन धुलंडी को गांव के सर्व समाज एक जाजम पर बैठकर गांव संबंधित विकास के महत्वपूर्ण निर्णय लेते है। हंसराज वैष्णव ने बताया कि गांव के तालाब को स्वच्छ रखने के लिए तालाब के अंगोर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ करवाई करने का निर्णय लिया गया। गोचर भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने व गोशाला का सुदृढ़ीकरण करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
नागाैर. हाेली पर्व पर स्वांग रचकर जांच करते लोग।
बाठड़ियां के चौक में डांडिया गैर के दौरान ख्याल गाते हुए।
कालीपोल में झगड़ा गैर करते पुष्करणा समाज के लोग।
नागाैर. हाेली पर्व पर आनंद लेती युवतियां।
इंद्रा कॉलोनी में होली खेलते मोहल्लेवासी।
बासनी. मेघवालांे के मोहल्ले में होली मनाते।
हाेली पर्व पर नया दरवाजा में होली दहन करते हुए।
नागाैर. हाेली पर्व पर इंद्रा कॉलोनी में सामूहिक रुप से होली खेलते मोहल्लेवासी।
डेह. होली पर मंगलवार को गैर नृत्य का हुआ आयोजन।
हाेली पर्व पर भूरावाड़ी में रंग लगाते हुए युवक।
धुलंडी पर चंग बजाकर होली का आनंद लेते युवक।
हाेली पर रंग उड़ाती बालिकाएं।
नागाैर. फिड़ोद में गैर नृत्य करते लाेग।
नागाैर. हाेली पर गैर निकालते शहरवासी।