पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News Jinmaniprabh Surishwar39s Birthday Feeds Cows In The Cowshed

जिनमणिप्रभ सूरीश्वर का जन्मदिन गौशाला में गायों को खिलाया चारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालोतरा. आईनाथ गौशाला में गायों को चारा खिलाने पहुंचे सदस्य।

बालोतरा | अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद (केवाईयूपी) की ओर से रविवार को आचार्य जिन मणिप्रभ सूरीश्वर मसा का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सचिव अभिषेक गोलेच्छा ने बताया कि आचार्य श्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहर के आईनाथ गौशाला जाकर सदस्यों ने गायों को चारा व गुड़ खिलाया। सदस्यों ने आचार्य श्री के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही आचार्य श्री के जीवन को लेकर मंगलकामना की। इसके बाद सदस्यों ने रणुजा तीर्थ में दादा गुरु इकतीसा पाठ किया गया व गुरुदेव के दीर्घायु की प्रार्थना की गई।
खबरें और भी हैं...