बिशनपुरा में आम रास्ते में कीचड़
बुहाना | बिशनपुरा गांव के मेघवाल मोहल्ले से चौधरी मोहल्ले में जाने वाले रास्ते में कीचड़ फैला है। इससे पास में बनी आंगनबाड़ी केंद्र में जाने वाले छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है। गांव का मुख्य रास्ता होने के कारण ग्रामीणों का यहां से पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण महीपाल मेघवाल, कर्मवीर, वार्ड पंच बचनसिंह, रामस्वरुप, भरताराम आदि ने बताया कि मात्र 70 मीटर की दूरी तय करने के लिए इधर से दुपहिया वाहन भी नहीं निकाल सकते। सरपंच को भी कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।