जयपुर | राजधानी में सर्दी की स्लो मोशन एंट्री हुई है। यानी छह दिन पहले 18 डिग्री सेल्सियस पर रहा जयपुर का तापमान दिन-ब-दिन उतरते हुए मंगलवार तक 9 डिग्री तक उतर गया। हालांंकि बीते दाे दिन में सर्दी ने फुल स्पीड पकड़ ली है। बीती रात न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री गिरकर इसी सीजन में अब तक सबसे निचले स्तर पर चला गया। बीती रात यहां पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुअा। सुबह शाम हल्की सर्द हवाएं चली, इससे दिन में भी सर्दी लगी। इसके अलावा दिन के अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई अाैर पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुअा। माैसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में अगले दाे से तीन न्यूनतम अाैर अधिकतम तापमान में गिरावट हाेगी। अगले दाे दिन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।