पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khara News Rajasthan News Student Returned From Italy First Suspected Patient Of Carena In Sriganganagar Hospitalized

इटली से लौटी छात्रा, श्रीगंगानगर में काेराेना की पहली संदिग्ध मरीज, अस्पताल में भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना का पहला संदिग्ध रोगी जिला अस्पताल में बनाए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इटली से लौटी शहर की विनोबा मार्केट की युवती को डाॅक्टराें ने स्वास्थ्य जांच करते हुए संदिग्ध मानते हुए भर्ती किया है। इटली के मिलान शहर से लौटने के 10 दिन बाद इस 24 वर्षीया युवती का शनिवार को ठंडे पानी से नहाने के बाद नाक बहने लगा था। इटली के कुछ लोगाें में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की वजह से परिजन एहतियात के ताैर पर युवती को रविवार सुबह जिला अस्पताल लेकर आए थे। पीएमओ डॉ. केएस कामरा के अनुसार संिदग्ध मरीज के गले और नाक से स्वाब का सैंपल लिया गया है, जिसे जांच के लिए एसएमएस मेडिकल काॅलेज के माइक्रो बॉयोलाजी विभाग की लैब को भेजा गया है। जिला अस्पताल की लैब के एक कर्मचारी को सैंपल लेकर भेजा गया है।

डॉक्टर्स के अनुसार युवती इटली में पढ़ाई कर रही है। वह 27 फरवरी को इटली से लौटी है। शनिवार को ठंडे पानी से नहाने के बाद युवती का नाक बहने लगा और उसे हल्का जुकाम हो गया। हालांकि युवती की हालत ठीक है। उसे न तो बुखार है और न ही उसका गला खराब है। उसका खानपान भी सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन है कि इटली, चीन सहित कोरोना वायरस से प्रभावित अन्य देशों से लौटने वाले लोगों की एहतियात के तौर पर स्क्रीनिंग की जाए। इसी वजह से युवती काे आइसाेलेशन के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है ताकि उसके लक्षणों का ऑब्जर्वेशन किया जा सके। कोरोना प्रभावित वार्ड के नोडल व फिजीशियन डॉ. प्रेम अरोड़ा के अनुसार संदिग्ध मरीज की एक एक घंटे बाद जांच कर उसके लक्षणों को देखा जा रहा है।

अब तक विदेश से लौटे 75 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग

जिले में पिछले तीन सप्ताह में विदेश से लौटे 75 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसमें भागसर गांव के इटली से लौटे एक ही परिवार के पांच सदस्यों, इटली से लौटे गांव 5 एलएल के एनआरआई, अफ्रीका व मलेशिया से लौटे दो-दो व्यक्तियों सहित अन्य देशों से लौटे लोग शामिल हैं। एयरपोर्ट से विदेशों से लौटने के बाद जिले में आ रहे लोगों के स्वास्थ्य की पुलिस के जरिए स्क्रीनिंग की जा रही है। इसमें सभी सामान्य हैं। श्रीगंगानगर शहर की युवती को ही जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड मेें रखा गया है। अन्य लोगों को भीड़ से दूर रहने और बुखार, जुकाम और गला खराब होने के लक्षण होने पर चैकअप करवाने के लिए गया है।
खबरें और भी हैं...