- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News The Miscreants Fled After Firing On The Police Three Arrested Arms Recovered
पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाश, तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद किए
किशनगढ़बास. पुलिस की गिरफ्त में आए तीन हार्डकोर अपराधी।
किशनगढ़बास| पुलिस अधिकारियों की टीम ने बंबोरा घाटी के अंडरपास के नीचे योजना बनाते तीन हार्डकोर वांछित मुलजिमों को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए वांछित अपराधियों के कब्जे से एक देशी कट्टा व खाली कारतूस, लोहे की छुरी भी बरामद की है। अपराधियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास कर रहे अपराधियों को पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और धर दबोचा। किशनगढ़बास के बंबोरा घाटी अंडरपास के नीचे योजना बनाते पकड़े गए वांछित हार्डकोर अपराधी एटीएम लूट एवं गाय भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली राहुल गैंग के सहयोगी सरगना तौफिक उर्फ बल्ली, शाहिद उर्फ काला, सगीर उर्फ समीर, पर अलग-अलग अलवर, भिवाड़ी, गुडगांवा, रेवाड़ी, सोहना आदि जिलो के करीब 2 दर्जन से अधिक पुलिस थानों पर आपराधिक मामले दर्ज है। थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने बताया कि एटीएम लूट व गाय-भैंस चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस ने राहुल गैंग के सहयोगी साथियों पर निगरानी बढ़ाई और अपने मुखबिरों को सर्तक किया।
भिवाड़ी एसपी अमनदीप सिंह के निर्देशन में गठित टीम के सदस्य पुलिसकर्मी बृजेश कुमार को भनक लगी की राहुल गैंग के सहयोगी साथी तौफिक उर्फ बल्ली व उसके दो साथी बंबोरा घाटी के अंडरपास के नीचे है। पुलिसकर्मी ने हार्डकौर अपराधियों की भनक लगते ही टीम के अधिकारी एडिशनल एसपी सिद्धार्थ शर्मा, डीएसपी ताराचंद, थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा को दी। अधिकारियों ने सूचना के साथ ही टीम के साथ पहुंचकर बंबोरा घाटी अंडरपास के नीचे बैठे तीनों हार्डकोर अपराधियों को पकड़ लिया और पुलिस थाने ले आई। थानाधिकारी बड़सरा ने बताया कि टपूकड़ा थाना क्षेत्र के निंबाहेड़ी गांव के रहने वाले तौफिक उर्फ बल्ली, सगीर उर्फ समीर व टपूकड़ा के गांव ढाकपुरी के रहने वाले साहिद उर्फ काला के विरूद्ध अलवर, भिवाड़ी, रेवाड़ी, गुड़गांवा, सोहना आदि जिलो के करीब 1 दर्जन पुलिस थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।