पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. राजस्थान में कैंसर के मरीजों की संख्या ज्यादा है। इसमें करीब एक लाख मरीज हर साल और बढ़ जाते हैं। इनमें 25 प्रतिशत मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें कैंसर का पता ही नहीं चलता या फिर आखिरी स्टेज पर पता चलता है। अगर कैंसर को शुरू में ही डिटेक्ट किया जाए तो ऐसे मरीजों की संख्या में भी कमी आएगी। यही कारण है कि राजस्थान रॉयल्स अब पूरे प्रदेश में कैंसर के खिलाफ अभियान से जुड़ने जा रहा है। बुधवार से राजस्थान रॉयल्स की ओर से कैंसर आउट कैंपेन की शुरुआत हुई।
खास जर्सी में खेलेगी रॉयल्स टीम
- चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 11 मई को एसएमएस स्टेडियम में खेला जाना वाला मैच कैंसर आउट मैच होगा। इस दिन रॉयल्स कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए विशेष जर्सी पहनेंगे और लोगों से इस अभियान में साथ देने की अपील करेंगे। इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी किया जाएगा।
- इस मैच के दौरान एक स्टैंड पूरी तरह से कैंसर पैशेंट्स और उनके परिवार वालों को समर्पित होगा। स्टेडियम में इस अभियान के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए 15 हजार फ्लैग पब्लिक में बांटे जाएंगे। टॉस के समय भी कैंसर पीड़ित बच्चे उपस्थित रहेंगे।
राजस्थान सरकार का भी साथ
- राजस्थान रॉयल्स के कैंसर के खिलाफ अभियान में राजस्थान सरकार भी साथ है। टाटा ट्रस्ट के साथ बुधवार को लॉन्च हुए इस अभियान में कैंसर को शुरू में डिटेक्ट करने के तौर-तरीकों के बारे में लोगों को जागरुक किया जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी भी इस अभियान का हिस्सा होंगे और समय-समय पर टीवी के माध्यम से, होर्डिंग्स वगैरह से या फिर मैच के दौरान कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस अभियान से नेशनल कैंसर ग्रिड, इंडियन कैंसर सोसायटी और इंडियन डेंटल एसोसिएशन जुड़े हैं।
कैंसर पेशेंट रह चुके क्रिकेटर अरुण लाल भी जुड़ेंगे
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर अरुण लाल भी कुछ साल पहले कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने इस बीमारी को हराया और फिर कमेंटरी की दुनिया में लौटे। राजस्थान रॉयल्स अपने इस अभियान में अरुण लाल को भी जोड़ने का प्रयास कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.