पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर (मप्र). ग्वालियर के बिरला नगर स्टेशन के पास सोमवार को AP Express की एक बोगी में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेन के दो डिब्बे इसकी चपेट में आ गए। हालांकि, सभी पैसेंजर्स सेफ हैं। किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर के सभी रेल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। ट्रेन दिल्ली से विशाखापट्टनम जा रही थी। हालांकि, आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इससे पहले न्यूज एजेंसी ANI ने राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की खबर दी थी। जिसके बाद एजेंसी ने अपडेटेड ट्वीट में एपी एसी एक्सप्रेस में आग लगना बताया। 37 डिप्टी कलेक्टर थे सवार...
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपी एसी एक्सप्रेस की B-6 और B-7 बोगी में आग लगी। इसमें 37 डिप्टी कलेक्टर सवार थे। वे ट्रेनिंग कर लौट रहे थे। झांसी रेल मंडल की ओर से घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
- बताया जा रहा है कि ट्रेन बिरला नगर स्टेशन पार कर ही रही थी कि उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन में अफरातफरी का माहौल हो गया। रेलवे के मुताबिक, सभी पैसेंजर्स सेफ हैं। किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.