पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Rajdhani In Ranchi Station Passenger Cut Off Railway Doctor Arrived Late

रांची स्टेशन में राजधानी एक्स. से यात्री कटा, देर से पहुंचे रेल डॉक्टर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | रेलवे के चिकितसक डॉ. संजीव कुमार की लापरवाही गुरुवार को फिर दिखी। राजधानी एक्सप्रेस से एक व्यक्ति का एक हाथ और एक पौर कट गया था। वह दर्द से छटपटा रहा था, लेकिन सूचना देने के बाद भी डॉ. संजीव उसका इलाज करने समय पर नहीं पहुंचे। जबकि, रांची स्टेशन से रेल अस्पताल ज्यादा दूर नहीं है। डॉक्टर के जल्द नहीं आने के कारण घायल का काफी खून बह चुका था, इससे उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई है। बाद मंे डॉ. संजीव आए और प्राथमिक उपचार करके उसे रिम्स भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पार कर रहा व्यक्ति प्लेटफॉर्म नंबर एक पर राजधानी ट्रेन की चपेट में अाया, इस वजह से वह अपना एक पैर और हाथ गवां बैठा। लेकिन, उसे रिम्स ले जाने में देरी की गई है। इस मामले में एडीआरएम ऑपरेशन एमएम पंडित से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, पता करता हूं, जिनकी भी गलती हाेगी, कार्रवाई हाेगी।
खबरें और भी हैं...