पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जब एक बच्ची की बात सुन झुक गए राजीव गांधी, ये थी वजह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमेठी. 21 मई को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि ऑब्जर्व की गई। देश के यंगेस्ट पीएम रहे राजीव छोटे-बड़े हर व्यक्ति को एक समान देखते थे। यही वजह है के उनके साथ काम कर चुके कार्यकर्ता आज भी उनकी सादगी के किस्से सुनाते नहीं थकते।  

 

बच्ची के आगे झुक गए थे राजीव


- वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि जगदीश पीयूष अमेठी में राजीव गांधी के काफी करीबी थे। उन्होंने बताया, "मई 1984 में राजीव अमेठी दौरे पर थे। इस दौरान वे ग्राम सड़ता में लोगों से मुलाक़ात करने पहुंचे। उसी गांव में काव्यश्री नाम की एक बच्ची अपने नाना के साथ उनसे मिलने पहुंची थी।"
- "बच्ची राजीव गांधी के लिए अपने हाथों से गूंथी कनेर के फूलों की माला लाई थी। 

भाषण खत्म होने के बाद उसे राजीव ने अपने पास बुलाकर पूछा- ये माला किसके लिए लाई हो, बहुत सुंदर है। 

बच्ची ने जवाब दिया-आपके लिए लाई हूं। जब राजीव ने कहा कि फिर मुझे पहना क्यों नहीं रही? इस पर उसने मासूमियत से जवाब दिया, "आप बहुत लंबे हैं और मैं छोटी, माला कैसे पहनाऊं।"

खबरें और भी हैं...