पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजिन्दर सिंह बने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष

राजिन्दर सिंह बने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजिन्दर सिंह बने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष

मरियम्मा कोशी के इस पद से इस्तीफा देने के बाद राजिन्दर को एचआई का नया अध्यक्ष चुना गया है। राजिन्दर इससे पहले हॉकी इंडिया और जम्मू कश्मीर हॉकी के कोषाध्यक्ष थे।
राज्य स्तर की पूर्व फारवर्ड खिलाड़ी कोशी को नवंबर 2016 में हॉकी इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कोशी से पहले नरेन्द्र ध्रुव बत्रा इस पद पर काबिज थे जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का अध्यक्ष चुने जाने के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
हॉकी इंडिया के महासचिव मुश्ताक अहमद ने कहा, \"\"हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मरियम्मा कोशी के इस्तीफा देने के बाद राजिन्दर सिंह हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस भूमिका के लिए हम राजिन्दर को अपनी शुभकामनाएं देते हैं।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...