पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी आतंकवाद का शिकार हुए थे : रमन

राजीव गांधी आतंकवाद का शिकार हुए थे : रमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी आतंकवाद का शिकार हुए थे : रमन

डॉ. सिंह ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र और सभ्य समाज में हिंसा और आतंक के लिए कोई स्थान नहीं होता, लेकिन आज देश और दुनिया के सामने आतंकवाद एक बड़ी चुनौती के रूप में खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल हिंसा भी आतंकवाद का एक दूसरा रूप है, जो हमारे भारतीय लोकतंत्र और देश के विकास में बाधक है। राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत बनाकर ही हम सब एकजुटता के साथ आतंकवाद और नक्सलवाद का मुकाबला कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राज्यों को आतंकवाद और नक्सलवाद से निपटने के लिए हर संभव सहयोग दे रही है। केंद्र के सहयोग से छत्तीसगढ़ को भी नक्सल हिंसा से निपटने में लगातार सफलता मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा संभाग को नक्सल हिंसा से मुक्ति मिल चुकी है। सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप बस्तर में नक्सली बौखला गए हैं और लगातार पीछे हट रहे हैं। वहां अब उनका अस्तित्व एक सीमित दायरे में सिमटकर रह गया है। बौखलाहट में नक्सली कुछ स्थानों पर जो हिंसक वारदात को अंजाम दे रहे हैं, वह निश्चित रूप से निंदनीय है।
उन्होंने कहा, \"\"हमारे पुलिस जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है और मुझे विश्वास है कि जनता के सहयोग से हम सब मिलकर बस्तर को भी जल्द से जल्द नक्सल हिंसा और आतंक से मुक्त करवा लेंगे।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...