पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजकुमार, कंगना ने \'मेंटल है क्या\' की शूटिंग शुरू की

राजकुमार, कंगना ने \'मेंटल है क्या\' की शूटिंग शुरू की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकुमार, कंगना ने \'मेंटल है क्या\' की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेता राजकुमार राव और कंगना रनौत ने आगामी फिल्म \'मेंटल है क्या\' की शूटिंग शुरू कर दी है।
राजकुमार ने बुधवार को फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, \"\"पहला दिन, आईए शुरू करें \'मेंटल है क्या\'। एकता कपूर, कंगना रनौत, प्रकाश कोवेलमुडी, कनिका ढिल्लों, रुचिका कपूर।\"\"
अपने होम बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के तहत फिल्म को सह-प्रस्तुत कर रहीं निर्माता एकता कपूर ने ट्वीट किया, \"\"ओह ये! जय माता दी।\"\"
\'मेंटल है क्या\' कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित है और राष्ट्रीय पुरस्कार-विजेता निर्माता प्रकाश कोवेलमुडी इसका निर्देशन करेंगे। वह \'अनागनागा ओ धीरुडु और \'साइज जीरो\' जैसी दक्षिणी भारतीय फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
यह दूसरी बार है, जब राजकुमार और कंगना एक साथ दिखेंगे। इससे पहले उन्हें वर्ष 2013 की फिल्म \'क्वीन\' में साथ देखा जा चुका है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...