पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. 'शाहिद', 'काय पो चे' और 'न्यूटन' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले राजकुमार राव ने शनिवार को देर रात तक एयरपोर्ट रोड स्थित एक फार्म हाउस पर शूटिंग की। न्यूटन को नेशनल अवार्ड मिलने पर राजकुमार ने कहा कि यह पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के प्यार का रिजल्ट है।
-पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में जबरदस्त काम किया। वह नेशनल अवाॅर्ड का हकदार था। हम एक साथ कई फिल्म कर चुके हैं। अब अंडरस्टैंडिंग लेवल अच्छा हो गया है। हम दोनों सेट पर पहुंचते ही कैरेक्टर में डूब जाते हैं और पैकअप बोलते उससे बाहर आते हैं। शायद यही वजह है हमारा काम दर्शकों को पसंद आ रहा है।
भोपाल की मेहमान नवाजी का कयाल
-मेरा मानना है कि स्टार बनना सिर्फ किस्मत के हाथ में होता है, क्योंकि उस पर किसी का काबू नहीं होता। मैं अपने आप को अभिनेता मानता हूं। इसमें सिर्फ मेहनत लगती है और मैं मेहनत कर रहा हूं। मैं रविवार सुबह शूटिंग से सीधे मुंबई निकल जाऊंगा। जल्द भोपाल आऊंगा। इस शहर को करीब से जानने, घूमने। बाय-बाय भोपाल, भोपाली बोली, मेहमान नवाजी और अपनेपन का मैं कायल हो गया।
श्रद्धा कपूर हैं फिल्म की लीड एक्ट्रेस
-स्त्री फिल्म की शूटिंग लंबे समय से भोपाल की लोकेशन पर चल रही थी। इसमें राजकुमार राव के साथ लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं। मैडॉक फिल्मस के बैनर तले बन रही फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। फिल्म हॉरर कामेडी है। इसे भोपाल की हॉरर लोकेशन पर शूट किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.