पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव और उनकी पत्नी को दिल्ली की कड़कड़डुमा कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने राजपाल यादव, उनकी कंपनी और पत्नी को पांच करोड़ का लोन ना चुकाने के आरोप में दोषी करार दिया है। अब इस केस में 23 अप्रैल को सुनवाई होनी है जिसके बाद दोनों की सजा निश्चित की जाएगी। 2012 में रिलीज हुई थी मूवी...
- राजपाल ने 2010 में एक निर्देशक के तौर पर पहली बार फिल्म बनाने के लिए पांच करोड़ लोन लिया था।
- इसे चुकाने में वे दोनों ही नाकाम रहे इसलिए कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया है।
- 2010 से बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले राजपाल की फिल्म अता पता लापता 2012 में रिलीज हुई थी।
चेक बाउंंस की शिकायतें
- लक्ष्मी नगर की एक कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने राजपाल के खिलाफ चेक बाउंस से जुड़ी सात शिकायतें दर्ज करवाईं।
- शिकायतकर्ता ने कहा था, उस वक्त राजपाल फिल्म ‘अता पता लापता’बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने मदद मांगी थी।
- इसके बाद 30 मई 2010 में दोनों के बीच एक अग्रीमेंट हुआ और उन्होंने 5 करोड़ का लोन दे दिया।
कहा था-झारखंड का नाम सुनते ही लगता था डर
- राजपाल यादव 11 अप्रेल को झारखंड के रजरप्पा मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने बातचीत के दौरान कहा था कि 'झारखंड का नाम सुनता था तो यहां आने से डर लगता था।
- ऐसी तस्वीर उभरती थी, मानो यहां नक्सलियों और अपराधियों का कब्जा है। लेकिन, यहां आने के बाद सारी भ्रांतियां टूट गई।'
- उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लिए रजरप्पा को झारखंड का सबसे अच्छा लोकेशन बताया।
-
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.