पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजपाल यादव को सकती है सजा : जानें चेक बाउंस होने पर आप क्या कर सकते हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूटिलिटी डेस्क। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव और उनकी पत्नी को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने राजपाल यादव, उनकी कंपनी और पत्नी को पांच करोड़ का लोन ना चुकाने के आरोप में दोषी करार दिया है।

 

उनके खिलाफ चेक बाउंस होने की शिकायतें भी दर्ज करवाई गईं। लक्ष्मी नगर की एक कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने राजपाल के खिलाफ चेक बाउंस से जुड़ी सात शिकायतें दर्ज करवाईं। क्या आप जानते हैं कि चेक बाउंस का मतलब क्या होता है और ऐसा कोई करता है तो उसे कितनी सजा हो सकती है? हम बता रहे हैं चेक बाउंस से जुड़ी पूरी डिटेल। 

 

क्या होता है चेक बाउंस का मतलब
कोई भी अकाउंट होल्डर यदि किसी व्यक्ति को चेक देता है तो वह ये प्रॉमिस करता है कि जो तारीख लिखी गई है, उस तारीख तक वह रकम का भुगतान करेगा। इस प्रॉमिस के बाद भी संबंधित व्यक्ति अपने अकाउंट में तय अमाउंट मेंटेन नहीं करता और चेक लगाने वाला उसे बैंक में जमा कर देता है तो ऐसी स्थिति में चेक बाउंस हो जाता है। 

 

किस एक्ट के तहत होती है कार्रवाई

निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत चेक बाउंसिंग एक क्राइम है। यदि अकाउंट में पर्याप्त फंड न होने के कारण कोई चेक बाउंस हो जाता है तो यह एक क्राइम है। ऐसा करने पर 2 साल की सजा या चेक अमाउंट की दोगुनी रकम तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। 

 

चेक बाउंस होने पर क्या किया जा सकता है, देखिए अगली स्लाइड में...