पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News Rajya Sabha Elections In Gujarat Bjp39s Eye On 10 Congress Mlas

गुजरात में राज्यसभा चुनाव : कांग्रेसके 10 विधायकों पर भाजपा की नजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस में जाने की बात कहने वाले नहीं जानते मेरे सिद्धांत: पटेल

राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल एक बार आक्रामक हो गए हैं। इस बार उन्होंने अपने विरोधियों को करारा जवाब देते कहा है कि मै भाजपा में ही हूं और भाजपा में ही रहते हुए प्राण त्यागूंगा। नीतिन पटेल ने कहा कि मेरे विरोधी मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर मेरे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि जो यह कहते हैं कि मैं कांग्रेस में जाने वाला हूं, तो वे मेरे सिद्धांत को नहीं जानते। मेरे नाम से राजनीति न करें। कांग्रेस में मची भागदौड़ पर उन्होंने कहा-तुम सब खो गए हो, अब इससे भी ज्यादा खो जाओगे। कांग्रेस में जाने की बात करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर नितिन पटेल आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अभी भी लालच दिया जा रहा है। अब तक मैं इससे बचा हुआ हूं। लालच से मेरी निष्ठा में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। मैं भाजपा में ही रहूंगा और यहीं मरूंगा भी।

तीन लोगों की क्षमता वाले बोट में 13 बैठे पलटने से एक ही परिवार के 7 की मौत

भास्कर न्यूज | उच्छल

सुंदरपुर के परिवार में मंगलवार को बच्चे का जन्मदिन था। सुबह घर पर ही जन्मदिन मनाने के बाद घर से दोपहर का खाना पार्सल लेकर परिवार के 10 सदस्य भीतखुद गांव के पास स्थित पानी के बीचो बीच टापू पर बोट में सवार होकर घूमने के लिए गए थे। जहां पर खाना खाने के बाद सभी सदस्य वापस लौट रहे थे। तभी अचानक तेज हवाओं के कारण उनकी बोट पानी में पलट गई। 3 लोगों की क्षमता वाली इस बोट पर कुल 13 लोग सवार हुए थे। बोट पलटते ही सभी पानी में डूब गए। इनमें से 7 लोग गहरे पानी में चले गए जबकि अन्य 6 लोग तैरकर किनारे तक पहुंच गए। एक साथ 7 लोगों की डूबकर मौत हो जाने के बाद धुलेटी के पर्व पर गांव में शोक की लहर है। बुधवार को एक साथ 7 लोगों की अंतिमयात्रा निकाली गई। उच्छल के सुंदरपुर गांव के राजेशभाई बलीराम कोंकणी उच्छल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चपरासी की नौकरी करते है। होली के त्यौहार में छुट्टी और इसी दिन बेटे अभिषेक का जन्मदिन होने के कारण सभी उकाई जलाशय के फुगारा में स्थित टापू पर पहुंचे थे।

चारों तरफ से असंतोष में घिरी कांग्रेस-सीएम रुपाणी

सीएम विजय रूपाणी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में व्यापक असंतोष है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बहुत ही सही निर्णय लिया है। कांग्रेस चारों तरफ से असंतोष से घिर गई है। उसके अंदर व्यापक असंतोष है।

गृह राज्यमंत्री ने विधायकों को खुला ऑफर दिया था

कुछ दिनों पहले गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने विधानसभा में ही कांग्रेस के विधायकों को भाजपा में आने के लिए खुला ऑफर दिया था। उनका कहना था कि चुनाव आ रहे हैं, जिसे आना हो, वह आ सकता है। इस बाद मीडिया के सामने भी उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के कई विधायक पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित हैं, इससे यह साफ है कि कई लोग भाजपा में आ सकते हैं। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि हमारी कार्यशैली से प्रभावित होकर विधायकों में भाजपा में आने का आकर्षण बढ़ रहा है। यदि कोई भाजपा में आना चाहे, तो उनका स्वागत है।

भास्कर एक्सक्लूसिव | गुजरात कांग्रेस के 6 से 7 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं

गांधीनगर | मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 विधायकों का इस्तीफा और भाजपा में शामिल होने के बाद अब इसका असर गुजरात में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि 73 में से 6 से 7 विधायक कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं। भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके तीन उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीत सकते हैं, इसके इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। गुरुवार को कांग्रेस अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है। इसी बीच भाजपा तीसरा उम्मीदवार शुक्रवार को घोषित करेगी। इस तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा को कांग्रेस के तीन विधायकों से क्रॉस वोटिंग करवानी होगी। उम्मीद है कि यह पार्टी के लिए काफी आसान होगी।


दूसरों से पहले सोचने के अपने फायदे हैं

कई इतिहासकारों को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले का गाडरवारा 1901 में मराठा साम्राज्य के मुख्यालय के रूप में याद होगा, जहां केवल 6,198 लोग रहते थे। अगले 110 वर्षों में यहां की जनसंख्या बढ़कर 60,000 हो गई और इसे रजनीश (ओशो) के बचपन के घर के रूप में जाना जाने लगा। लेकिन, जब मैं इस रविवार को यहां कुछ घंटे ठहरा, तो मैंने यहां कई नई संस्कृतियां देखीं। जैसे कि जब मैं एक होटल में मीटिंग के लिए गया था, तब वहां एक घंटे में तीन जन्मदिन के केक काटे गए और कॉलेज जाने वाले युवा लड़के-लड़कियां कोरस में जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे थे। स्टेशन रोड पर सरसरी निगाह और कुछ निवासियों से बात करने पर पता चला कि कैसे वह शहर जिसका वर्णन करना मुश्किल रहा है, आधुनिक दुनिया को अपना रहा है और साथ ही उन महिलाओं को भी प्रोत्साहन दे रहा है, जिनमें उच्च आकांक्षा और प्रगति की भूख है। कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो छोटे से एक कमरे में अपना व्यवसाय चला रही हैं, तो कुछ ऐसी हैं जिनके अंदर खुद को साबित करने की आग है।

इससे मुझे हैदराबाद में 37 साल पहले शुरू हुए एक बिजनेस की कहानी याद आई, जो मैंने हाल ही में पढ़ी थी। यह व्यवसाय युवा बहनों ने तब शुरू किया था, जब ‘ग्रूमिंग’ और ‘स्टाइलिंग’ आम बात नहीं थी, खासतौर पर अगर कोई व्यक्ति तेलुगु फिल्मों के शोबिज या आतिथ्य उद्योग से न जुड़ा हो। उन दिनों ब्यूटीशियन बनना कठिन हुआ करता था। लेकिन आत्मविश्वास और माता-पिता के सहयोग के साथ, चार बहनों, अनुराधा चेप्याला, पोल्सानी अन्नपूर्णा और जुड़वां बहनें तक्कल्लपल्ली अनुपमा और अनिरुद्धा मिर्यला ने न केवल हैदराबाद में बल्कि, सिकंदराबाद तक में सौंदर्य व्यवसाय का चेहरा बदल दिया।

एक गैरेज में उन्होंने ब्यूटी पार्लर शुरू किया। ये विचार उन्हें उनके पिता तिरुपति राव ने दिया था जो उस वक्त नगरपालिका आयुक्त थे। लड़कियों ने पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ सौंदर्य उद्योग में अपनी रुचि को भी पूरा किया। जब अनुराधा और अन्नपूर्णा ने अपने तिलक नगर स्थित घर के गैरेज में ब्यूटी सैलून ‘अनूस’ शुरू किया, तो कॉलोनी में उत्सव मनाया गया। अधिकांश निवासी उनके परिचित थे और अपनी बेटियों को दुल्हन के मेकअप, वैक्सिंग और फेशियल के लिए ले लाते थे। शुरुआत में उनके ग्राहक कम थे, लेकिन संख्या बढ़ती गई। फिर उनकी दो कजिन बहनें भी उनके साथ जुड़ गईं और उन्हें बड़ी जगह की जरूरत पड़ी। उन्होंने अपने घर के एक हिस्से में सैलून को विस्तार दिया। सबसे बड़ी बात यह थी कि उन्होंने अपने अंकल-आंटियों द्वारा दी गईं बुरी टिप्पणियों को अनसुना कर दिया था। उनका कहना था कि लड़कियां दूसरों के बाल नहीं काटतीं! शादी होने के बाद चारों बहनें हैदराबाद और सिकंदराबाद के विभिन्न क्षेत्रों में चली गईं और वहां उन्होंने अपनी शाखाएं शुरू कीं। बहनों ने सौंदर्य का कौशल सिखाने वाले अंतरराष्ट्रीय कॉलेजों में दाखिला लिया और इस कला में महारत हासिल की। अब अनिरुद्धा अमेरिका में रहती हैं और उन्होंने फ्लोरिडा में ‘अनूस’ की शाखा खोली है। आज, लगभग 500 लड़कियां उनके संस्थानों में नौकरी कर रही हैं। परिवार के लिए इस ब्रांड को बनाने में कई साल लग गए और वो आज भी उसी जुनून के साथ काम कर रही हैं। अन्नपूर्णा का ही उदाहरण ले लीजिए, जो अब दादी बन चुकी हैं, इसके बावजूद अगर वो सुबह 9 बजे काम के लिए न निकलें तो उन्हें अपने पिता से डांट पड़ती है। जाहिर है बेटियां अपने 85 वर्षीय पिता, जो कि सख्त नगरपालिका आयुक्त रह चुके हैं, उनसे ही प्रेरित होती हैं।

जेम्स बाॅण्ड : अय्यार, शॉन कॉनेरी और क्रेग

इयान फ्लेमिंग ने जेम्स बाॅण्ड नामक पात्र रचकर कुछ उपन्यास लिखे। एक उपन्यास से प्रेरित पहली फिल्म का नाम था ‘डॉक्टर नो’, जिसमें शॉन कॉनेरी ने जेम्स बाॅण्ड की भूमिका की थी। कुछ बाॅण्ड फिल्मों में अभिनय करने के पश्चात शॉन कॉनेरी ने अपनी अभिनय कला के विकास के लिए जेम्स बाॅण्ड की भूमिका अभिनीत करने से इनकार कर दिया। अन्य कलाकारों के साथ फिल्में बनती रहीं और डेनियल क्रेग ने ‘कैसिनो रॉयल’ में यह भूमिका अभिनीत की। शॉन कॉनेरी के बाद डेनियल क्रेग अत्यंत लोकप्रिय हुए हैं। जेम्स बाॅण्ड शृंखला की नई फिल्म का नाम है ‘नो टाइम टू डाई’। यह फिल्म इसी वर्ष प्रदर्शित होने जा रही है। भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषाओं में फिल्म को डब किया जाएगा।

इयान फ्लेमिंग के लिखे उपन्यासों से कहीं अधिक जेम्स बाॅण्ड फिल्में बन चुकी हैं। दरअसल, जेम्स बाॅण्ड एक ब्रांड है, जिसे भुनाना जारी रखा जाएगा। ज्ञातव्य है कि इस पात्र का जन्म शीत युद्ध के समय हुआ था। दूसरे विश्व युद्ध के पश्चात यह तय किया गया कि तीसरा विश्व युद्ध कभी न हो। इसी कारण जेम्स बाॅण्ड की रचना की गई जो अकेला ही विरोधी के खेमे में जाकर उसके शस्त्र भंडार को नष्ट करता है। एक जेम्स बाॅण्ड फिल्म का नाम है ‘फ्रॉम रशिया विद लव’। ज्ञातव्य है कि डेनियल क्रेग भी जेम्स बाॅण्ड का पात्र अभिनीत करने से मना कर चुके थे, परंतु निर्माता ने बड़ी मिन्नत करके उन्हें यह फिल्म करने के लिए राजी किया है। जेम्स बाॅण्ड फिल्मों के निर्माण के लिए अस्त्र-शस्त्र, कार, हवाई जहाज इत्यादि उपकरणों का निर्माण किया जाता है। जेम्स बाॅण्ड की कार सड़क पर दौड़ने के साथ ही समुद्र सतह पर तैर भी सकती है। कार पनडुब्बी की तरह भी काम करती है। स्टीवन स्पीलबर्ग ने ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म की शूटिंग के लिए आवश्यक वस्तुओं और जानवरों को बनाने के लिए कुछ कारखाने भी रचे थे। फिल्म के प्रदर्शन के दिन ही डायनासोर खिलौने भी बाजार में आ गए। मूल उद्योग से अधिक कमाई उप-उद्योग द्वारा प्राप्त होती है।

इयान प्लेमिंग के उपन्यास फॉर्मूला उपन्यास हैं, परंतु उनमें कुछ महत्वपूर्ण बातें भी शामिल हैं, जैसे ‘डायमंड्स फॉर एवर’ उपन्यास में दक्षिण अफ्रीका के दोहन का वर्णन है। खदान से हीरे निकालने वाले मजदूर हमेशा गरीब बने रहते हैं। अमेरिका की गुप्त एजेंसी सीआईए कहलाती है। रूस की संस्था को केजीबी के नाम से जाना जाता है। ‘नाम शबाना’ और ‘बेबी’ नामक फिल्मों में काल्पनिक संस्था रची गई है। सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म में सलमान भारत के लिए और कैटरीना पाकिस्तान के लिए काम करते हैं। दोनों में प्रेम हो जाता है और वे लापता हो जाते हैं। फिल्म में एक संवाद है कि कम से कम यह एक ऐसा प्रकरण है, जिसमें दोनों दुश्मन देश मिलकर काम कर रहे हैं। फिल्म एक था टाइगर में एक संवाद इस आशय का है- ‘जब प्रेम हुआ तब यह पता नहीं था कि वह दुश्मन देश के लिए काम करती है और प्रेम हो गया तो दुश्मनी कैसी’ गोयाकि प्रेम ही दुश्मनी समाप्त करता है। प्रेम को भी शस्त्र की तरह इस्तेमाल किया जाता है। राजी फिल्म में भारतीय कन्या का विवाह पाकिस्तानी से होता है और वह भारत के लिए जासूसी करती है। राजी में प्रस्तुत विवाह भी प्रायोजित है। बहरहाल, फिल्म के नाम पर गौर करने से लिए कोई समय मौजूं भी हो सकता है? जन्म के समय पंचांग देखकर व्यक्ति की कुंडली बनाई जाती है, परंतु मृत्यु का समय उसमें नहीं दिया जाता। नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य भी मृत्यु का सूक्ष्म संकेत देते हैं। नाड़ी वैद्य पर आरोग्य निकेतन एक विलक्षण उपन्यास है। जीवन नामक वाक्य में मृत्यु कॉमा है, पूर्णविराम नहीं।

आजकल जासूसी पर वेब सीरीज रची जा रही हैं। विनोद पांडे और शिवम नायर की सीरीज का प्रदर्शन 17 मार्च से हो रहा है। ये दोनों फिल्मकार एक और जासूसी कथा वाली वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। गुजश्ता सदी में देवकीनंदन खत्री ने अय्यार केंद्रित चंद्रकांता, भूतनाथ इत्यादि उपन्यास लिखे थे। इन उपन्यासों की तर्कहीन बातें ही अब जेम्स बाॅण्डनुमा फिल्मों में प्रस्तुत की जा रही हैं। फिल्म यकीन दिलाने की कला है।

आज का पंचांग

तिथि संवत् : चैत्र कृष्ण पक्ष तृतीया गुरुवार प्रात: 11:59 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2076, शाके 1941, हिजरी 1441, मुस्लिम माह रजब-उल-मुरज्जब, तारीख 16, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, 12 मार्च।

राशिफल

मेष : शुभ अंक...9 शुभ रंग...सफेद

युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर िमलेगा। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ी सफलता संभव है। िमत्रों से कहासुनी होने का भय है।

वृष : शुभ अंक...1 शुभ रंग...गुलाबी

अपने नजरिए में बदलाव कर बेहतर सफलता पा सकते हैं। मामूली बातों को लेकर मतभेद बढ़ने से काम अटक सकते हैं। यात्रा टालना बेहतर है।

मिथुन : शुभ अंक...4 शुभ रंग...जामुनी

आय में बढ़ोतरी संभव है। िवरोधाभासी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर पूंजी िनवेश करेंे। आस्था बढ़ेगी।

कर्क : शुभ अंक...5 शुभ रंग...नारंगी

तनाव के कारण आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। प्रॉपर्टी क्रय की रूपरेखा बन सकती है।

सिंह : शुभ अंक...2 शुभ रंग...नीला

अपनों का साथ हर मुश्किल में संबल देगा। अति आत्मविश्वास घातक हो सकता है। नए संपर्कों का लाभ िमलेगा। यात्रा हो सकती है।

कन्या : शुभ अंक...3 शुभ रंग...भूरा

िववादित मामलों से खुद को दूर रखें, छवि खराब हो सकती है। व्यापारिक सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ िमलेगा। दुविधा दूर होगी।

तुला : शुभ अंक...5 शुभ रंग...बादामी

अिधकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। झूठ बोलकर आप मुश्किल में पड़ जाएंगे। दौड़धूप करके उलझे मामले सुलझा लेंगे।

वृश्चिक : शुभ अंक...8 शुभ रंग...पीला

जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी िचंता दूर होगी। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर हाथ से िनकल सकते हैं। खानपान में सावधानी बरतें।

धनु : शुभ अंक..‌‌.7 शुभ रंग...आसमानी

बाहरी दबाव में िलए फैसले जी का जंजाल बन सकते हैं। आप खुले िदल से दूसरों के सुझावों का स्वागत करेंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे।

मकर : शुभ अंक...9 शुभ रंग...िफरोजी

आप हर समय बेहतर बदलाव के िलए तैयार रहेंगे। अध्ययन में इच्छित सफलता िमलने से युवा उत्साहित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

कुंभ : शुभ अंक...2 शुभ रंग...लाल

भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर उलझने से आसपास के माहौल में तनाव बढ़ सकता है। बुजुर्गों का ध्यान रखें।

मीन: शुभ अंक...6 शुभ रंग...हरा

बेहतर सफलता के िलए योजना में बदलाव करना पड़ेगा। लगातार दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। िप्रयजन से मुलाकात सुखद रहेगी।

करारा जवाब: मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही मरूंगा-नीतिन पटेल

मैनेजमेंट फंडा एन. रघुरामन की आवाज में मोबाइल पर सुनने के लिए 9190000071 पर मिस्ड कॉल करें

भास्कर न्यूज | अहमदाबाद

गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव है। इस चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 4 सीटों में इस समय भाजपा के पास 3 और कांग्रेस के पास एक सीट है। इस चुनाव में भाजपा एक सीट पर चुनाव हार सकती है। इस एक सीट को बचाने के लिए भाजपा की नजर कांग्रेस के 10 विधायकों पर है। इस दौरान भाजपा की व्यूह रचना में कई बदलाव आ चुके हैं। 2017 में राज्यसभा चुनाव के दौरान जो रस्साकसी हुई थी, वैसी ही इस बार भी होने की पूरी संभावना है। भाजपा अपनी एक सीट बचाने के लिए कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने में लगी है। दूसरी ओर कांग्रेस अपने विधायकों को बचाने के साथ-साथ भाजपा के असंतुष्ट विधायकों को तोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। इस चुनाव के लिए फार्म भरने की आखिरी तारीख 13 मार्च है। भाजपा ने राज्यसभा के लिए अभय भारद्वाज और आदिवासी नेता रमीला बारा का नाम घोषित कर दिया है। अभय रूपाणी के पहले चुनाव समर्थक रहे थे।

निशाने पर ये विधायक | भगा बारड- तलाला, ललित कगथरा, टंकारा, प्रद्दुम्नसिंह जाडेजा, अबडासा, प्रवीण मुसडीया, गढडा, विक्रम माडम, खंभालिया, बाबूभाई वाजा, मांगरोल, सोमाभाई पटेल, लिंबडी, कालाभाई डाभी, कपड़वंज, जेवी काकड़िया, धारी, अमरीश डेट, राजुला

गुजरात**

नई दिल्ली, गुरुवार 12 मार्च, 2020 |

09

नीतिन पटेल

10 विधायक तोड़ने की जवाबदारी सौंपी गई | राज्यसभा में भाजपा अपनी 1 सीट खो सकती है। ऐसे में भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की रणनीति बनाई है। इसमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए और मंत्री भी बने। ऐसे विधायकों और नेताओं को कांग्रेस के विधायकों को भाजपा में लाने की जिम्मेदारा सौंपी है। इसमें कांग्रेस के सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात के 10 कांग्रेसी विधायकों को भाजपा में लाने की कोशिशें की जा रही हैं।

फंडा यह है कि  बाजार में हमेशा पहले शुरुआत करने का फायदा मिलता है। फिर चाहे बात गैरेज से शुरू होने वाले एक छोटे से व्यवसाय की हो या करोड़ों के निवेश के साथ शुरू हुए बड़े व्यवसाय की।

**

एन. रघुरामन

मैनेजमेंट गुरु

raghu@dbcorp.in

 

**

जयप्रकाश चौकसे

फिल्म समीक्षक

 

 5309**

सही हल क्रॉस वर्ड | 5308**

बाएं से दाएं

1. इच्छा, अभिलाषा (4)

4. एक प्रकार की दाल, तुअर (4)

6. भयानक, भीषण (4)

8. परिमाण, मापदंड (2)

10. स्तब्धता, भौंचक्कापन (3)

13. चलना, जाना, प्रस्थान (3)

14. झगड़ालू, विवादी (5)

15. रूई बटकर धागा बनाना, चरखा चलाना (3)

17. लौ, ज्वाला, गंध से भरा झोंका, गर्म हवा का झोंका (3)

19. प्रसिद्धि, संज्ञावाचक शब्द (2)

22. कामना करने योग्य, मनोहर,

सुंदर (4)

25. आवाजाही, आवागमन (2,2)

26. सुंदर, मनोहर (4)

ऊपर से नीचे

1. हर्ष, आनंद, नशा, खाताशीर्ष (2)

2. सूर्य (2)

3. थकावट (3)

4. भिन्न, पृथक, न्यारा (3)

5. अपने नाम वाला, एक जैसे नाम वाले (4)

7. नासिका, घ्राणेंद्री (2)

9. पानी भरने का घाट (4)

10. दूर करना, खिसकाना, पर

हटाना (4)

11. देखना, अवलोकन करना, सोचना, घात में रहना (3)

12. सहन करना, झेलना (3)

13. विष (3)

16. गुस्से में लाल होना (4)

18. कदम, डग, पैर (2)

20. व्यर्थ बोलना, बकवास करना (3)

21. दूध फाड़ कर बनाया गया

पदार्थ (3)

23. जुड़वां, मृत्युदेव (2)

24. बोतल का ढक्कन, कौआ (2)



गा



सा

27

दं







26

प्र

ना

21

दू

21

मा

स्थ





मां



20



25

तों

फं

वी

27

भा



24

प्र

27





25

ला





18





18



ली

19

रो

17

मा

16

खो

25



23





ना

22



23

ला



ना

ना

सू

रि

र्ति

15

टे

15



13

का



14





12

िब

11

वा

9

पू



10





ना

ना



ति

10

नौ









8

सो

7

खा

6

वा







5

मो

4



2



6

टि

3

मो

1

सं

26

25

18

16

17

19

15

24

24

23

22

23

14

18

21

22

20

19

11

12

13

10

9

8

9

7

11

11

6

9

4

2

5

3

1

आज जन्मे बच्चों के नामाक्षर व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर

06:43 िचत्रा 3 रजत तुला र

10:56 िचत्रा 4 रजत तुला री

16:16 स्वाती 1 रजत तुला रू

21:39 स्वाती 2 रजत तुला रे

03:03 स्वाती 3 रजत तुला रो

राहुकाल :

दोपहर 01:30 से 03:00 तक रहेगा।

चौघड़िया मुहूर्त :

प्रात: 06:43 से 08:12 तक शुभ का, प्रात: 11:08 से 12:37 तक चर का, दोपहर 12:37 से 03:33 तक लाभ व अमृत का, सायं 05:02 से 06:30 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।

आज िवशेष :

आज चतुर्थी को गणेश जी का गंध, पुष्प, फल, धूप व दीप आिद से पूजा कर व्रत करें। रात्रि में चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर ब्राह्मणों को बायना देकर भोजन करें तो सभी कष्ट दूर होते हैं। ध्रुव योग में दूध दान करना शुभ फलदायी होता है।

सूर्योदय कालीन नक्षत्र :

चित्रा नक्षत्र सायं 04:16 तक, इसके बाद स्वाती नक्षत्र रहेगा। ध्रुव योग राित्र 12:03 तक रहेगा, इसके बाद व्याघात योग रहेगा। िवष्टि करण प्रात: 11:59 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रात: 05:30)

सूर्य-कुंभ, चंद्र-तुला, मंगल-धनु, बुध-कुंभ, गुरु-धनु, शुक्र-मेष, शनि-मकर, राहु-िमथुन, केतु-धनु राशि में स्थित हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् :

भद्रा प्रात: 11:59 तक,चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय जयपुर में राित्र 9:36 पर।

दिशाशूल : दक्षिण दिशा

यदि जरूरी हो तो ितल, गुड़ या गुड़ के चावल खाकर यात्रा कर सकते हैं।




{पंडित प्रो. विनोद शास्त्री
खबरें और भी हैं...