पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंडूंगरपुर(जोधपुर). राजघराने के परिवार के पास वर्तमान में 26 विंटेज कारें है। उदय पैलेस के एक हिस्से में गैराज बनाया हुआ है और वहीं पर इन सभी कारों को सजाया गया है। विंटेज कार का मतलब पुरानी कार, जो आजादी से पहले राजघराने के समय में उपयोग होता था। यह विंटेज कारें पब्लिक के लिए ओपन नहीं है। राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह से बात कर भास्कर पहली बार इन कारों से आपको रूबरू करा रहा है।
कार गैराज के पीछे कारों का बार भी है
- खास बात तो यह है कि इस कार गैराज के पीछे कार बार भी है। जहां हर सामग्री का निर्माण इन विंटेज कारों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
- हालांकि इस जगह पर जो पर्यटक उदय विलास आते हैं, उन्हीं को अंदर जाने की अनुमति रहती है।
जिस जगह पर कारें हैं, पहले वहां अस्तबल हुआ करता था
- वर्तमान में जिस जगह पर विंटेज कारों का गैराज बना हुआ है, वहीं पहले कभी अस्तबल हुआ करता था और इसी जगह पर घोड़े बांधे जाते थे।
- बाद में महाराज कुंवर हर्षवर्धन सिंह ने इस जगह को यूनिक और दुर्लभ विंटेज कारों के लिए तैयार किया।
- अभी सभी 26 कारें इसी जगह पर रखी हुई है, जिनकी हर रोज सार-संभाल होती है।
- खास बात तो यह है कि ये सभी कारें वर्तमान में चालू हालत में है।
- दो कारें ऐसी भी हैं, जिन्होंने देश लेवल पर रैली में भाग लेकर प्रथम पुरस्कार तक जीता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.