पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rakesh Singh, Father Of Two Daughters, Has Assets Worth 2.78 Crore, Identification Of Skilled Election Campaigner

दो बेटियों के पिता राकेश सिंह हैं 2.78 करोड़ की संपत्ति के मालिक, कुशल चुनाव कैंपेनर की पहचान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. जबलपुर से तीन बार के सांसद राकेश सिंह के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की जैसे ही घोषणा हुई। वैसे ही भोपाल के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाकों के साथ खुशियां मनाईं। दो बेटियों के पिता राकेश सिंह कुशल संगठनकर्ता और चुनाव कैंपेनर माने जाते हैं। जबलपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए 'गांव चलो, घर चलो' अभियान शुरू किया था। इस अभियान को बीजेपी ने पूरे देश में चलाया था। लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद माने जाते हैं। 

-2000 में वह जबलपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष बने थे, इसके बाद अपनी काबिलियत के आधार पर पार्टी में जगह बनाते गए। 2004 में भाजपा ने उन्हें जबलपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया। इस चुनाव में शानदार जीत हासिल कर संसद पहुंचे राकेश सिंह ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2009 और फिर 2014 में जबलपुर से सांसद चुने गए राकेश सिंह संसद की कई महत्वपूर्ण कमेटियों के सदस्य हैं। 2014 में चुनाव आयोग की दी गई जानकारी के अनुसार, राकेश सिंह 2.78 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 

प्रदेश में कोई एंटी इंकैम्बेंसी नहीं 

-प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सांसद राकेश सिंह ने कहा कि नंदू भैया ने 200 का टारगेट तय किया है। इस पर काम करेंगे, लेकिन हमारे सामने लक्ष्य 2018 विधानसभा चुनाव और 2019 लोकसभा चुनाव हैं। इसके लिए हमारी कार्यकर्ताओं फौज है, जिसके साथ हम चुनाव में जुटेंगे। सरकार विरोधी लहर पर कहा कि प्रदेश में कोई एंटी इन्कैम्बेंसी नहीं है। मप्र में जितने कार्य हुए हैं, उतने शायद देश के किसी राज्य में नहीं हुआ है। ये हर प्रदेश के लिए प्रेरणा से कम नहीं है।

सांसद आलोक संजर ने ये कहा... 
-55 वर्षीय जबलपुर से तीन बार से राकेश सिंह प्रदेश के जुझारु और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। उनकी पहचान अच्छे कैंपेनर के रुप में है। वे छात्र राजनीति से सक्रिय हैं। जबलपुर सांइस कालेज में प्रहलाद पटेल के अगुवाई में राकेश सिंह की राजनीति शुरू हुई। भोपाल सांसद आलोक संजर ने कहा कि वह कुशल संगठनकर्ता और संसदीय मामलों के जानकार हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से भविष्य में सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। 

कौन हैं राकेश सिंह 
- गांव चलो-घर चलो अभियान जबलपुर भाजपा ग्रामीण के द्वारा प्रारंभ किया गया था, जिसे पूरे देश में आंदोलन के स्वरूप में बीजेपी ने चलाया।
- सांसद राकेश सिंह संसद की कई कमेटियों के सदस्य हैं।  
- 2000: जबलपुर जिला भाजपा अध्यक्ष बने। 
- 2004: जबलपुर संसदीय क्षेत्र से 14/वीं लोक सभा के लिये संसद सदस्य के रूप में लगभग एक लाख मतों से विजयी।
- 2009: जबलपुर संसदीय क्षेत्र से 15/वीं लोक सभा के लिये संसद सदस्य के रूप में लगभग एक लाख से अधिक मतों से विजयी।
- 2010: प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश।
- 2014: जबलपुर संसदीय क्षेत्र से 16वीं लोक सभा के लिए संसद सदस्य के रूप में दो लाख से ज्यादा वोटों से विजयी हुए। 
- हाल में उन्हें अर्जुनराम मेघवाल की जगह संसद में भाजपा का मुख्य सचेतक बनाया था।   

परिवार: पिता स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह, माता गोमती देवी, पत्नी माला सिंह और दो बेटियां। 
एजुकेशन: मॉडल साइंस कॉलेज से बीएससी।  
राकेश सिंह की संपत्ति: 2.78 करोड़ (2014 में चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार)

खबरें और भी हैं...