पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगौहर खान के बाद अब राखी सावंत को थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है.
मुंबई में राखी सांवत की ऩई फ़िल्म \'मुंबई कैन डांस साला\' के प्रमोशन के दौरान गुरूवार को स्टेज पर राखी के साथ आई एक युवती ने फ़िल्म के निर्देशक सचिंद्र शर्मा पर हमला बोल दिया.
मनीषा नाम की इस लड़की ने पहले सचिंद्र को थप्पड़ मारे और फिर उन पर राखी सावंत का रोल काटने और फ़िल्म में अश्लील दृश्य करने पर दबाव डालने की बात कही.
\'राखी के साथ काम नहीं\'
सचिंद्र पर हमला करने के बाद ये लड़की बाहर चली गई लेकिन निर्देशक की पत्नी ने इसके बाद राखी सावंत पर हमला बोल दिया. राखी के गार्डस ने उन्हें बचाया.
निर्देशक ने बीबीसी से कहा, \"मैंने आज तक सुना ही था कि राखी सावंत ड्रामा क्वीन है आज देख भी लिया, मैं आईंदा इनके साथ भूल के भी काम नहीं करूंगा.\"
निर्देशक ने मनीषा नाम की इस लड़की को पहचानने से भी इंकार किया और कहा कि राखी सावंत पब्लिसिटी के लिए ये सब हथकंडे अपना रही हैं.
कुछ दिन पहले गौहर खान को एक टीवी शो के दौरान एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.