डकरा में कोरोना को लेकर निकली रैली
कोरोना वायरस को लेकर सीसीएल एनके एरिया में जनजागरण जागरुकता रथ निकली गयी। एनके महाप्रबंधक संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर जीएम ने कहा कि दुनिया कई देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञ इसके लिए लगातार आम जनता से वायरस से निपटने के लिए घर से लेकर, स्कूल-कॉलेज, ऑफिस के साथ साफ-सफाई रखने और सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। हम सभी को इस महामारी रोग का नियंत्रण एवं निवारण के लिए घर से लेकर समाज तक लोगो को जागरूक करने की जरूरत है। इस मौके पर एसओपी भावेश राठौर, डॉ ललन दास,दिवाकर साहू, सुनील सिंह, कृष्णा चौहान, डीपी सिंह, अमरभूषण सिंह, शैलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।