पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurmeet Singh Ram Rahim Ex Driver Khatta Singh Statement Cross Examination

खट्‌टा सिंह ने कोर्ट में कहा- डेरा प्रमुख खुलेआम घूम रहा था, उसके खिलाफ बोलता तो जान का खतरा होता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचकूला. पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी मंगलवार को सुनवाई हुई। मुख्य गवाह और गुरमीत के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने क्रॉस एग्जामिनेशन में कहा कि 2012 से 2018 तक वह डेरा प्रमुख के खिलाफ इसलिए सामने नहीं आया, क्योंकि डेरा प्रमुख खुलेआम घूम रहा था। उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ था। जब डेरा प्रमुख को सजा हुई तो उसे हौंसला हुआ।

 

 

मेरे सामने ही कहा-मार दो छत्रपति को

- कोर्ट में खट्टा सिंह ने दोहराया कि छत्रपति की हत्या करने के लिए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने कृष्ण लाल, कुलदीप और निर्मल सिंह को उसे मारने के आदेश दिए थे। गुरमीत सिंह 23 अक्टूबर 2002 को जालंधर के एक सत्संग से वापस सिरसा पहुंचा था। उसे कृष्ण लाल ने अखबार दिखाया, जिसमें साध्वियों के यौन शोषण के बारे में खबर छपी थी। खबर पढ़ते ही गुरमीत तिलमिला उठा। उसने मेरे सामने कृष्ण लाल, कुलदीप और निर्मल को आदेश दिए कि रामचंद्र छत्रपति को मौत के घाट उतार दो।

- खट्टा सिंह ने सीबीआई कोर्ट में बताया कि डेरा प्रमुख ने मुझे धमकी भी दी थी। मैंने कोर्ट के सामने पहले जो सीआरपीसी 164 के तहत जो बयान दर्ज करवाए थे, वह बिल्कुल सही थे। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 मई को होगी। 

- बता दें कि 24 अक्टूबर 2002 को रामचंद्र छत्रपति को उसके घर के बाहर गोलियों से भून दिया गया। इसके बाद मैंने डेरामुखी के डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया था।

 

खबरें और भी हैं...