पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और 10 से ज्यादा हेल्थ विषयों पर किताबें लिख चुके डॉ अबरार मुल्तानी रमजान के रूटीन और डाइट प्लान के बारे में बता रहे हैं। वे कहते हैं कि 12 महीने में अगर आप एक महीने के लिए रोजा रख लेते हैं तो कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। लेकिन इस बीच गलत तरीके से भोजन लेने या कुछ गलतियां कर देने से आपके साथ इसका उल्टा भी हो सकता है। इसके साथ ही आप सर्दी-खांसी बुखार जैसी बीमारियां से भी घिर सकते हैं। यहां बताएं जा रहे नियमों को फॉलो कर लें तो आप रोजे को अच्छे से पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।
◆ सेहरी में ज्यादा और इफ्तार में कम खाना खाएं
>इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा और इसका उल्टा करने पर दिनभर भूखे प्यासे रहने पर भी आपका वजन बढ़ जाएगा।
> सुबह और दिन में हमारा मेटाबॉलिज्म तेज होता है इसलिए जो भी खाएंगे सब डाइजेस्ट हो जाएगा और एक्स्ट्रा फैट भी नहीं बनेगा। लेकिन रात में उल्टा होगा और बची हुई एनर्जी फैट के रूप में स्टोर होती जाएगी।
>सुबह नहीं खाने से आप कमजोर भी हो जाएंगे और स्ट्रेस फील करेंगे। नतीजा शाम को और अधिक भोजन करेंगे और महीने के लास्ट तक 4 से 5 किलो एक्सट्रा वजन बढ़ जाएगा।
>सेहरी में पानी अधिक से अधिक पीएं, मीठी चीजें, तली हुई और मसालेदार चीजों से बचे क्योंकि यह दिन में आपको ज्यादा प्यास लगेगी।
>सेहरी खाते ही सोना नहीं चाहिए हो सके तो आधा एक किलोमीटर की वॉक कर लें जिससे आपको बदहजमी नहीं होगी।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए दूसरे नियम...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.