पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को हिदायत दी है। यह हिदायत बघेल के उस ट्वीट को लेकर दी गई है, जिसमें उन्होंने लिखा था कि- 15 बरसों में विकास के नाम की चिड़िया गुम है। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए इस बयान पर कहा है कि- विकास रायपुर में बैठकर देखने से नहीं दिखेगा। विकास देखना है तो एक बार बस्तर-दंतेवाड़ा घूमकर आएं।
वे क्या जाने विकास किस चिड़िया का नाम
पिछले दिनों सरगुजा प्रवास के दौरान लुण्ड्रा के बटवाही में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग नारे लगाकर राज करते रहे। गरीबी हटाओ का नारा देते रहे, उन लोगों ने छत्तीसगढ़ में पचास साल राज किया है, लेकिन क्या वे लोग जानते भी हैं कि विकास किस चिड़िया का नाम है।
रमन के बयान पर भूपेश का पलटवार
इस पर पलटवार करते हुए पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के बयान को चुनौती दी भूपेश ने कहा वे सीएम के साथ पर चलने को तैयार है। वे जहां लेकर जाएंगे वहां मैं उनके साथ चलने को तैयार हूं। लेकिन शर्त यह है कि यात्रा सड़क से होगी। उनके विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में उनके गोद लिए गांव सुरगी से ही यात्रा की शुरुआत करते हैं। विकास की चिड़िया को सुरगी में ही देखने की कोशिश करते हैं।
कहा- बस्तर के विकास का सच मैं जानता हूं
बघेल ने कहा कि वे रमन सिंह के विकास माडल को चुनौती सोच समझकर दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ का कोना कोना छानने के बाद ये चुनौती उन्होंन दी है। रमन सिंह एक बार सड़क के रास्ते उनके साथ बस्तर चलें। हेलिकाप्टर से जाकर वापस लौटने से विकास नहीं दिखता। मैंने बस्तर में लगभग 100 किमी की पदयात्रा की है। बस्तर के विकास का सच मैं जानता हूं। अगर 15 साल सरकार चलाने के बाद भी रमन सिंह बस्तर के एक भी जिले को नक्सल मुक्त नहीं करा सके। रमन सिंह सड़क के रास्ते से बिलासपुर चलकर देख लें। 100 किमी लंबी इस सड़क पर विकास का माडल नजर आ जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.